'भगवान तुम्हे मरने भी नहीं देंगे', Badshah की सास पूनम रिखी का सनसनीखेज मैसेज, ईशा रिखी का क्या है हाल?
Badshah Second Marriage: बॉलीवुड के फेमस रैपर और सिंगर बादशाह की दूसरी शादी में हुई अनबन की खबर इस समय सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। 4 महीने पहले हुई इस शादी में आए तनाव को लेकर इंटरनेट पर कई तरह की बातें की जा रही हैं। इसी बीच बादशाह की दूसरी पत्नी ईशा रिखी (Isha Rikhi) ने अपनी इस शादीशुदा लाइफ को लेकर इंस्टाग्राम पर कई शॉकिंग खुलासे भी कर दिए हैं जिससे रैपर विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। फिलहाल बादशाह की सास यानी ईशा रिखी की मां ने भी सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा लिख दिया है, जिसने हंगामा मचा दिया है।
कैसे टूटा बादशाह और ईशा रिखी का रिश्ता?
आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से रैपर बादशाह और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी की शादी में अनबन को लेकर खबरें आ रही थीं। दोनों ने करीब 4 महीने पहले यानी फरवरी 2026 में गुरुद्वारे में गुपचुप शादी की थी। हाल ही में ईशा रिखी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट एक क्रिप्टिक पोस्ट लिखा था, जिसमें उन्होंने रिश्ते में चुप्पी और डर पर बात की थी।

ईशा रिखी की मां पूनम ने इंस्टाग्राम पर किया ऐसा पोस्ट
-फिलहाल ईशा रिखी की मां ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक अजीब पोस्ट लिखा है। ईशा रिखी की मां यानी बादशाह की सास ने इस पोस्ट में 'कर्मा और भगवान द्वारा दी जाने वाली मौत' पर बात की है। दरअसल ईशा रिखी की मां पूनम रिखी ने इंस्टाग्राम पर कर्मा को लेकर कई सारे पोस्ट शेयर किए है जिन्हें फैंस बादशाह और उनकी बेटी की शादी में अनबन से जोड़कर देख रहे हैं।
-ईशा की मां ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर कर्मा और न्याय के बारे में हिंदी में दो नोट शेयर किए हैं। हालांकि उन्होंने अपने मैसेज में कहीं में बादशाह यानी अपने दामाद का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया है लेकिन लोगों का मानना है कि ये नोट रैपर के लिए ही लिखा गया है। पोस्ट ईशा के उस मैसेज के कुछ ही समय बाद आए हैं, जिसमें उन्होंने आवाज उठाने की हिम्मत जुटाने की बात कही थी।
बादशाह की सासू मां ने लिखा- भगवान मरना मुश्किल कर देंगे
आपको बता दें कि पूनम रिखी ने अपनी इंस्टा स्टोरी में एक महिला की तस्वीर शेयर की है जो भगवान शिव से प्रार्थना कर रही है। इसके साथ उन्होंने लिखा है- कर्म लौटकर आते हैं। तुम किसी का जीना मुश्किल करोगे तो भगवान तुम्हारा मरना मुश्किल करेंगे।
'तुम्हारे कर्म तुम्हें कभी माफ नहीं करेंगे'
एक और पोस्ट में ईशी रिखी की मां पूनम ने लिखा है- कर्म कभी माफ नहीं करता। रुलाया है, तो रोना भी निश्चित है। कर्म से बड़ा कोई न्यायाधीश नहीं है। कर्म का लेखा कभी झूठा नहीं होता। कर्म समय आने पर न्याय जरूर करता है। बिना पक्षपात के ईश्वर तुम्हें शायद माफ भी कर दे लेकिन तुम्हारे कर्म तुम्हें कभी माफ नहीं करेंगे।

ईशा रिखी के पोस्ट ने मचाई हलचल
-बादशाह की पत्नी ईशा रिखी ने हाल ही में इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने अपनी हालिया पोस्ट में लिखा था कि वह अब तक इसलिए चुप थीं क्योंकि उन्हें अपने पति की 'ताकत और असर' से डर लग रहा था। पोस्ट में उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें सच बोलने की हिम्मत मिली है।
-ईशा रिखी ने लिखा था- कुछ लड़ाइयां ऐसी होती हैं जिनके कोई बाहरी निशान नहीं दिखते। मैं लंबे समय तक चुप रही क्योंकि मुझे डर था। मुझे पति के इन्फ्लुएंस, पावर और रिसोर्सेस का बहुत दबाव महसूस होता था। मैंने खुद को यह यकीन दिला लिया था कि चुप रहना ही सबसे सुरक्षित है।
'आज मैं डर के बजाय हिम्मत चुन रही हूं'
ईशा रिखी ने आगे लिखा था- हालांकि मेरी चुप्पी का मतलब ये नहीं था कि मैंने सब स्वीकार कर लिया है। ये तो अस्तित्व बचाने का तरीका था। आज मैं डर के बजाय हिम्मत चुन रही हूं। हो सकता है कि मैं अभी पूरी कहानी बताने के लिए तैयार नहीं हूं लेकिन मैं आखिरकार ये दिखावा करना बंद करने के लिए तैयार हूं कि सब कुछ ठीक है।


Click it and Unblock the Notifications
