'भाई मेरे पास थार तो है ही नहीं, सब झूठ है', रैपर बादशाह पर लगा था बड़ा आरोप, जानें क्या हुई थी बात
Badshah Denies Violating Traffic Rules: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। हाल ही में खाबर आई थी कि उन पर ट्रैफिक नियम तोड़ने के लिए गुरुग्राम पुलिस ने जुर्माना लगाया गया है। हालांकि अब बादशाह ने इस खबर से साफ इनकार किया है।
रैपर बादशाह पर लगा था ऐसा आरोप
खबरों के मुताबिक फेमस सिंगर और रैपर बादशाह गत 15 दिसंबर 2024 (रविवार) को गुरुग्राम में करण औजला के म्यूजिक कॉन्सर्ट में अपने काफिले के साथ महिंद्रा थार में सवार होकर रॉन्ग साइड गाड़ी चला रहे थे। ऐसे में गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने उनसे 15,500 रुपये का चालान वसूला था। हालांकि अब बादशाह ने जुर्माने की बात से साफ इनकार किया है।

बादशाह के ट्रैफिक नियम तोड़ने की बात पर सामने आए ये सबूत
-आपको बता दें कि रैपर बादशाह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने की खबरों से साफ इनकार किया है। बादशाह ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा है- भाई, थार तो है भी नई मेरे पास, न मैं ड्राइव कर रहा था उस दिन। मुझे वाइट वेलफायर में ले जाया जा रहा था और हम जिम्मेदारी निभाना जानते हैं, चाहे गाड़ियां हों या गेम।
-वहीं हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक गुरुग्राम के पुलिस कमिश्नर वीरेंद्र विज ने कहा है- थार गाड़ी, पानीपत के दीपेंद्र हुड्डा के नाम पर रजिस्टर्ड थी और वही इसे चला रहा था। खतरनाक ड्राइविंग और गलत साइड ड्राइविंग सहित मोटर वाहन अधिनियम की तीन धाराओं के तहत उस शख्स का 15,500 रुपये का चालान काटा गया है।
-दूसरी तरफ गुरुग्राम पुलिस के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर संदीप कुमार ने इस मामले में कहा है- पुलिस को सोहना रोड पर तीन वाहनों द्वारा गलत दिशा में गाड़ी चलाने की सूचना मिली थी। जांच के बाद पता चला कि ये सिंगर और रैपर बादशाह का काफिला था, जिस कार में रैपर बैठे थे, उसके अलावा अन्य दो वाहनों पर टेंपरेरी व्हीकल रजिस्ट्रेशन नंबर थे। फिलहाल जांच जारी है।
रैपर बादशाह की टीम का बड़ा बयान
-वहीं इस घटना की खबर मिलने के तुरंत बाद, रैपर बादशाह की टीम ने भी एक बयान जारी किया है।
-इस बयान में बताया गया है- हम 15 दिसंबर 2024 को करण औजला कॉन्सर्ट के बाद बादशाह से जुड़ी एक ट्रैफिक घटना के बारे में हालिया मानहानिकारक रिपोर्टों और झूठे आरोपों को लेकर यह बयान जारी कर रहे हैं।
-बादशाह की टीम ने अपने बयान में लिखा है- इन रिपोर्टों में आरोप लगाया गया है कि बादशाह ट्रैफिक नियम तोड़ने में शामिल थे। विशेष रूप से सड़क के गलत तरफ गाड़ी चलाने में। हम क्लियर कहना चाहते हैं कि ये आरोप पूरी तरह से गलत है। ऐसा कुछ नहीं हुआ है।
-टीम ने आगे कहा है- कॉन्सर्ट की रात, बादशाह एक सफेद टोयोटा वेलफायर (रजिस्ट्रेशन नंबर एचआर 55 एयू 3333) में सवार थे, जिसे एक लाइसेंस होल्डर प्रोफेशनल ड्राइवर द्वारा चलाया जा रहा था।
-पूरे इवेंट के लिए हमारे ट्रांसपोर्ट अरेंजमेंट्स में एक टोयोटा वेलफायर और तीन और टोयोटा इनोवा क्रिस्टा गाड़ियां शामिल थीं। बादशाह कोई गाड़ी नहीं चला रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications