बच्चन फैमिली में किसकी कितनी है हाइट, बहू ऐश्वर्या राय और पोती आराध्या की लंबाई जान छूटेंगे पसीने
Bachchan Family Height: बी टाउन में इन दिनों बच्चन परिवार की जमकर चर्चा हो रही है। बच्चन परिवार का इन दिनों बोलबाला है। दरअसल हमेशा से ही बच्चन फैमिली का स्वैग कुछ अलग ही नजर आता है। इस परिवार के बारे में लोग हमेशा से जानने के लिए उत्सुक नजर आते हैं, चाहे वह इस परिवार की प्रोफेशनल बाते हों या फिर पर्सनल। फिलहाल बहू ऐश्वर्या राय के बच्चन परिवार से अनबन को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें हो रही हैं।
बच्चन परिवार में किसकी हाइट कितनी है
बच्चन परिवार में लगभग हर किसी की हाइट काफी अच्छी है सिर्फ अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन को छोड़कर। आम लोग अक्सर गूगल पर ये सर्च करते हैं कि बच्चन फैमिली में किस शख्स की कितनी हाइट है। जानकारी के अनुसार बच्चन परिवार का लगभग हर शख्स काफी लंबा है। आइए आपको बताते हैं बच्चन परिवार में किस सदस्य की कितनी है हाइट।

अमिताभ बच्चन की हाइट
आपको बता दें कि बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की हाइट 6 फीट डेढ़ इंच है। वह अपनी आवाज और हाइट की वजह से ही इंडस्ट्री में इतने फेमस हैं। उनकी लंबाई उनकी पर्सनैलिटी को एक अलग अंदाज देती है। बिग बी अपनी हाइट की वजह से कई बार ट्रोल भी हुए हैं।
बेटे अभिषेक बच्चन की हाइट
अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन की हाइट 6 फीट 1 इंच है। अभिषेक बच्चन लंबाई के मामले में अपने पिता से लगभग आधे इंच छोटे हैं। हालांकि एक्टिंग के मामले में उनके पिता अमिताभ बच्चन उनसे बहुत आगे हैं। अभिषेक बच्चन बॉलीवुड में अपने पिता की तरह अपनी पहचान नहीं बना पाए हैं।
पोती आराध्या बच्चन की हाइट
अमिताभ बच्चन की पोती आराध्या बच्चन की हाइट 5 फीट 6 इंच है। आश्चर्य की बात ये है कि आराध्या की उम्र अभी सिर्फ 12 साल ही है और इसी उम्र में उनकी इतनी अच्छी हाइट है। पिछले दिनों भी सोशल मीडिया पर उनकी हाइट को लेकर कई तरह की बातें हुई थीं।
पत्नी जया बच्चन की हाइट
अमिताभ बच्चन की पत्नी एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन जया बच्चन की हाइट घर में सबसे कम है। उनकी हाइट सिर्फ 5 फीट 2 इंच है। अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की हाइट में बहुत बड़ा फर्क है लेकिन इसका प्रभाव उनके रिश्ते पर कभी नहीं पड़ा। कम हाइट होने के बावजूद अमितभ बच्चन एक्ट्रेस जया बच्चन के प्यार में पागल हुए थे और उनसे शादी की थी। शादी के 50 साल पूरे होने के बाद भी इस कपल में अभी भी प्यार कायम है।
बेटी श्वेता नंदा की हाइट
अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा की हाइट 5 फीट 8 इंच है। वह भी परिवार में काफी लंबी है। उनके दोनों बच्चों नव्या नवेली नंदा और अगस्त्य नंदा की हाइट भी काफी अच्छी है। श्वेता बच्चन भले ही फिल्मों की दुनिया से जुड़ी हुई नहीं हैं लेकिन वह अक्सर लाइमलाइट में छाई रहती हैं।
बहू ऐश्वर्या राय की हाइट
बच्चन परिवार की बहू यानी पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन की हाइट 5 फीट 7 इंच है। ऐश्वर्या राय अपनी ननद श्वेता नंदा से लंबाई में थोड़ी सी छोटी हैं लेकिन खूबसूरती के मामले में वह कई छोटी उम्र की हीरोइनों को भी पछाड़ देती हैं। वहीं ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या इतनी कम्र उम्र में ही हाइट के मामले में अपनी मां के बराबर पहुंच गई हैं।











Click it and Unblock the Notifications