Baby John को क्यों देखें या फिर क्यों न देखें? जानें वरुण धवन के फिल्म के कमजोर और स्ट्रॉन्ग प्वाइंट्स
Baby John: बॉलीवुड के फेमस वरुण धवन की फिल्म 'बेबी जॉन' आज यानी 25 दिसंबर 2024 (क्रिसमक के मौके) पर सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म के रिलीज होने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हालांकि फिल्म को दर्शकों का मिक्स रिस्पॉन्स मिल रहा है।
फिल्म 'बेबी जॉन' को लेकर हो रही ऐसी चर्चा
ऐसे में फिल्म की रिलीज के साथ ही ये सवाल भी लोगों के मन में आ रहा है कि इस फिल्म को क्यों देखें या फिर क्यों न देखें। इस फिल्म में वरुण धवन लीड रोल में हैं। रिलीज होने से पहले ही फिल्म की काफी चर्चा हो रही थी। हालांकि इस फिल्म में सबसे ज्यादा जिसकी चर्चा हो रही है वो हैं सुपरस्टार सलमान खान।

आइए आपको बताते है इस फिल्म के कमजोर और मजबूत कड़ियों के बारे में तकि आप खुद फैसला करें कि ये फिल्म मूवी आपको देखनी चाहिए या फिर नहीं।
क्यों देखें 'बेबी जॉन' (फिल्म के मजबूत प्वाइंट्स)
-फिल्म 'बेबी जॉन' में वरुण धवन ने जॉन नाम के किरदार का रोल निभाया है। फिल्म में जॉन की लाइफ में काफी उतार-चढ़ाव दिखाए गए हैं। हालांकि, जॉन पहले डीएसपी सत्य वर्मा हुआ करता था, लेकिन किसी कारण उसने सब कुछ छोड़ दिया और वो अपनी बेटी के साथ अलग रहने लगा। अब डीएसपी सत्य वर्मा, जॉन क्यों बना इसके लिए आपको फिल्म देखनी चाहिए।
-फिल्म में बाप-बेटी के एक मजबूत और प्यारे रिश्ते को दिखाया गया है। फिल्म में दोनों हंसते-खेलते दिखाए गए है। फिल्म में दिखाया गया कि जॉन अपनी बेटी का ध्यान रखता है। वह अपने बेटी के लिए पिता और मां दोनों का रोल निभा रहा है। इस प्यारे से रिश्ते को समझने के लिए भी आप इस फिल्म को देख सकते हैं।
-फिल्म में तारा (वामिका गब्बी) जॉन की बेटी की टीचर होती है, जो एक आईपीएस ऑफिसर भी है। हालांकि तारा टीचर इसलिए बनी है क्योंकि वो एक मिशन पर है और छोटी बच्चियों की तस्करी करने वाले एक गैंग का पता कर रही है। तारा का मिशन पूरा होगा या नहीं इसके लिए भी आप फिल्म देख सकते हैं।
बेबी जॉन को क्यों न देखें (फिल्म के कमोजर प्वाइंट्स)
-फिल्म बेबी जॉन के स्क्रीनप्ले और एडिटिंग में इतने ज्यादा जम्प शॉट्स हैं कि आप बार बार यही कहते नजर आएंगे कि अरे ये क्या हुआ। फिल्म देखते देखते एकदम से सबकुछ बदल जाता है। ऐसे में आपको कहीं न कहीं यही लगेगा कि शायद फिल्म नहीं देखनी चाहिए। फिल्म में अचानक से कुछ भी होने लग जाता है।
-फिल्म में वरुण धवन के कई एक्शन सीक्वेंस ऐसे लगते हैं कि जैसे उनसे ये काम जबरदस्ती करवाया गया हो। ये एक्शन वरुण धवन पर सूट नहीं कर रहे हैं। हालांकि कहीं कहीं पर वरुण धवन कॉमेडी भी करते नजर आ रहे हैं, लेकिन इसमें कोई मजा नहीं है क्योंकि ये आपको टिपिकल वरुण धवन की याद दिलाएगा।
-फिल्म में सलमान खान का कैमियो तो मजेदार है, लेकिन फिल्म की कहानी कहीं से कहीं पहुंच जाती है और सीन ज्यादा लंबे हो गए हैं। ऐसे में फिल्म कही कहीं पर आपको बोरिंग लगेगी।
'थेरी' का हिंदी रीमेक है 'बेबी जॉन'
आपको बता दें कि वरुण धवन की फिल्म 'बेबी जॉन' साउथ के मशहूर एक्टर थलापति विजय की फिल्म 'थेरी' का हिंदी रीमेक है। सलमान खान ने फिल्म 'बेबी जॉन' में कैमियो रोल निभाया है। अपने एक्शन पैक्ड कैमियो से सलमान ने पूरी लाइम लाइट लूट ली है। फिल्म में वरुण धवन के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी और साउथ की फेमस हीरोइन कीर्ति सुरेश भी नजर आ रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications