'बेबी डॉल' सिंगर कनिका कपूर जल्द करने वाली हैं दूसरी शादी, जानें कौन है वो खुशनसीब
नई दिल्ली, 14 मार्च। 'बेबी डॉल' और 'चिटिया कलाइयां' जैसे हिट सॉन्ग गाने वाली बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। कनिका कपूर ने 18 साल की उम्र में पहली शादी की थी जिसके कुछ साल बाद उनका तलाक हो गया था। वहीं अब कनिका कपूर को अपना परफेक्ट मैन मिल गया है जिससे वो जल्द ही शादी करने जा रही हैं।

NRI बॉयफ्रेंड गौतम के साथ शादी करने जा रही कनिका कपूर
बेबी डॉल' गाने ने कनिका कपूर को असली पहचान दी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कनिका कपूर जल्द अपने NRI बॉयफ्रेंड गौतम के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। इससे पहले भी उन्होंने एनआरआई राज चंडोक से शादी की थी और 2012 में कनिका कपूर ने राज से तलाक लेकर अलग हो गई थीं।

दोनों ने लंदन में शादी करने का फैसला किया है
ब्वॉयफ्रेंड पिछले छह महीने से कनिका से शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं। कनिका कपूर और गौतम एक-दूसरे को एक साल से डेट कर रहे हैं। दोनों ने लंदन में शादी करने का फैसला किया है। हालांकि कनिका कपूर ने अपनी शादी की खबरों के बारे में अभी तक कोई खुलासा नहीं किया है।

कनिका कपूर के तीन बच्चे हैं
बता दें सिंगर कनिका कपूर ने 18 साल की उम्र में एनआरआर्द राज चंडोक के साथ 1997 में शादी कर ली थी। कनिका और राज चंडोक ने शादी के 15 साल बाद तलाक ले दिया था। कनिका के पहले पति से तीन बच्चे हैं। 'The Kashmir Files' Review- बेपर्दा कर दिया कश्मीरी पंडितों का वो दर्द

कनिका का 'ऊ बोलेगा... या ऊ ऊ बोलेगा' गाना खूब हुआ पॉपुलर
कनिका कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो बीते दिनों वह अपने नए गाने 'ऊ बोलेगा... या ऊ ऊ बोलेगा' को लेकर चर्चा में थीं। कनिका कपूर का गाना अभिनेता अल्लू अर्जुन की सुपरहिट फिल्म पुष्पा द राइज का है। गाना "ऊ बोलेगा या ऊ ऊ बोलेगा" फिल्म के तेलुगु गाने ऊ अंतवा ऊ ऊ अंतवा का है।












Click it and Unblock the Notifications