Alok Nath Birthday: करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं टीवी के 'बाबूजी', कभी 60 रुपये से हुई थी करियर की शुरुआत
सिनेमा जगत के बाबूजी आलोक नाथ ने बहुत मेहनत कर अपना नाम बनाया है। आज एक्टर काफी लग्जरी लाइफ जीते हैं। बाबूजी के किरदार में फैंस को अपना बनाने वाले आलोक की संपत्ति जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।
मुंबई, 10 जुलाई: टेलीविजन की दुनिया में अपने संस्कारी रोल से फैंस के दिलों पर राज करने वाले आलोक नाथ आज अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर ने टीवी पर अलग-अलग किरदार निभाकर फैंस के दिलों पर खास जगह बनाई है। दर्शकों ने आलोक नाथ को अकसर प्यारे और संस्कारी 'बाबूजी' के रोल में ही देखा है। 100 से भी ज्यादा फिल्मों और 30 टीवी सीरियल्स में काम कर चुके आलोक नाथ ने बहुत मेहनत कर सिनेमा जगत में अपना नाम बनाया है। आज एक्टर काफी लग्जरी लाइफ जीते हैं। 'बाबूजी' के किरदार में फैंस को अपना बनाने वाले आलोक नाथ की संपत्ति जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।

लग्जरी लाइफ जीते हैं आलोक
वैसे तो आलोक नाथ ने कई फिल्मों में अलग-अलग रोल्स किए हैं, लेकिन एक्टर को पिता के रोल में दर्शकों ने खूब पसंद किया। संस्कारी बाबूजी बनकर एक्टर ने लाखों लोगों के दिलों पर राज किया है। बताते चलें कि महज 34 साल की उम्र में एक्टर ने अमिताभ बच्चन के पिता का किरदार निभाया था। अपनी मेहनत के बल पर एक्टर ने एक अलग मुकाम हासिल किया है। आज एक्टर लग्जरी लाइफ जीते हैं।

जब 60 रुपये से करनी पड़ी थी तसल्ली
टाइम्स नाउ की खबर के मुताबिक आलोक नाथ को थिएटर करने के लिए 60 रुपये मिलते थे। जब घर लौटा, तो मां ने कहा कि तेरे पिता को एक साल में 10 हजार रुपये भी नहीं मिलते।

फीस सुनकर उड़े होश
साल 1982 में हॉलीवुड फिल्म 'गांधी' में एक्टर ने तैयब मोहम्मद का रोल प्ले किया था। आलोक नाथ के मुताबिक उन्हें इस फिल्म के लिए 20 हजार रुपये मिले। फिल्म में इतना अमाउंट मिलने की खबर जानकर एक्टर खुद हैरान रह गए। हालांकि, फिल्म में उनका रोल कुछ ही मिनटों का था।

इतनी संपत्ति के मालिक हैं बाबूजी
बताते चलें कि आलोक नाथ ने अपने करियर में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलोक नाथ आज 75 करोड़ से भी ज्यादा संपत्ति के मालिक हैं। एक फिल्म के लिए एक्टर 40 से 50 लाख रुपये फीस चार्ज करते हैं। वे अपनी दमदार एक्टिंग से किसी भी रोल में जान डाल देते हैं।

लग्जरी गाड़ियों का है कलेक्शन
आलोक नाथ के पास कई महंगी गाड़ियां भी हैं। एक्टर के पास ऑडी के मॉडल भी हैं। आलोक काफी लग्जरी लाइफ जीते हैं। उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर जो, मुकाम हासिल किया है, वो वाकई में काबिलेतारीफ है।

मीटू में फंस चुके हैं आलोक
आप जानकर हैरान होंगे कि टीवी पर सीधे-सादे बाबूजी का रोल प्ले करने वाले आलोक मीटू आरोप में फंस चुके हैं। साल 2018 में इंडस्ट्री की कई महिलाएं उन पर छेड़छाड़ औऱ जबरदस्ती के आरोप लगा चुकी हैं। प्रोड्यूसर विनिता नंदा से लेकर दीपिका अमीन तक उनपर छेड़छाड़ के आरोप लगा चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications