'पठान' ने की रिकॉर्ड तोड़ कमाई, 'बाहुबली-2' के प्रोड्यूसर ने शाहरुख खान को लेकर कही ऐसी बात

फिल्म 'पठान' की रिकॉर्डतोड़ कमाई के बाद बाहुबली 2 के निर्माता शोबू यार्लागद्दा का रिएक्शन सामने आया है।

Pathaan Broke Bahubali 2 Record: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने फिल्म पठान से 4 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की। 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक नए रिकॉर्ड तोड़ दिए। इसी के साथ फिल्म 'पठान' ने हिंदी सिनेमा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। इतना ही नहीं शाहरुख खान की पठान ने साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'बाहुबली 2' और यश की फिल्म 'केजीएफ-2' को भी पीछे छोड़ दिया।

फिल्म पठान ने तोड़ा बाहुबली 2 का रिकॉर्ड

फिल्म पठान ने तोड़ा बाहुबली 2 का रिकॉर्ड

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान की फिल्म पठान इस वक्त पहले नंबर पर है। वहीं प्रभास की फिल्म 'बाहुबली-2' दूसरे नंबर पर 'केजीएफ 2' है। फिल्म पठान ने अब तक 511.75 करोड़ का बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन कर बाहुबली 2 को पीछे छोड़ दिया है। अब किंग खान की इस सफलता पर बाहुबली 2 के निर्माता शोबू यार्लागद्दा का रिएक्शन सामने आया है।

'बाहुबली 2' के निर्माता ने दिया ऐसा रिएक्शन

'बाहुबली 2' के निर्माता शोबू यार्लागद्दा ने ट्वीट कर लिखा, ''बाहुबली 2 के हिंदी नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को पार करने पर शाहरुख सर, सिद्धार्थ आनंद, Yrf और पठान की पूरी टीम को बधाई। रिकॉर्ड तोड़ने के लिए ही बनाए जाते हैं और मैं इस बात से खुश हूं कि ऐसा करने वाले कोई और नहीं बल्कि शाहरुख खान हैं।"

यशराज फिल्म ने दी प्रतिक्रिया

शोबू यार्लागद्दा के इस ट्वीट पर यशराज फिल्म की तरफ से भी रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने फिल्म निर्माता का धन्यवाद करते हुए ट्वीट कर लिखा, ''भारतीय सिनेमा कैसे फल-फूल रहा है, यह देखने से ज्यादा रोमांचक कुछ नहीं। एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित बाहुबली जैसी लैंडमार्क फिल्म देने के लिए शुक्रिया शोबू। इसने हमें कड़ी मेहनत करने के लिए इंस्पायर किया है।''

फिल्म पठान से शाहरुख खान ने की चार साल बाद वापसी

फिल्म पठान से शाहरुख खान ने की चार साल बाद वापसी

बता दें कि, शाहरुख खान ने फिल्म पठान से चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी। यही वजह है कि उन्हें ऑन स्क्रीन देखने के लिए फैंस बहुत ही ज्यादा क्रेजी थी। फिल्म में सलमान खान ने कैमियो भी किया। इसके अलावा फिल्म में दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम और डिंपल कपाड़िया लीड रोल में नजर आए।

शाहरुख खान का वर्कफ्रंट

शाहरुख खान का वर्कफ्रंट

अब पठान की धांसू कमाई के बाद शाहरुख खान जल्द ही अपनी अगली फिल्म जवान में नजर आएंगे। यह फिल्म 2 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में पहली बार शाहरुख खान और साउथ एक्ट्रेस नयनतारा स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। इसके अलावा किंग खान फिल्म डंकी में भी नजर आने वाले हैं। अब देखना होगा कि फिल्म पठान की तरह शाहरुख खान की यह फिल्में रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर पाएगी या फिर नहीं।

Recommended Video

    Pathaan Box Office Collection: 5वें दिन पठान ने की जबरदस्त कमाई, रचा इतिहास | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+