Baaghi 4 Box Office Collection: टाइगर के खाते में एक और फ्लॉप फिल्म होगी शामिल, 'बागी 4' की कमाई हुई फुस्स
Baaghi 4 Box Office Collection Day 6: टाइगर श्रॉफ की एक्शन फिल्म 'बागी 4' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं। फिल्म ने अपना पहला हफ्ता बॉक्स ऑफिस पर पूरा करने वाली है। फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। लेकिन कमाई के मामले में मेकर्स को निराश करती जा रही है। फिल्म से जिस तरह की उम्मीद थी, वैसा परफॉर्म नहीं कर पाई है।

5 सितंबर को 12 करोड़ रुपए की ओपनिंग की। शनिवार यानी दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 9.25 करोड़ रहा, रविवार को फिल्म ने 10 करोड़ की कमाई की। सोमवार को 4.25 करोड़ और मंगलवार को 4 करोड़ का बिजनेस हुआ। लेकिन बुधवार को फिल्म का कलेक्शन फिर नीचे गिरा। इस दिन फिल्म ने सिर्फ 1.67 करोड़ रुपए की कमाई की। फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 41.42 करोड़ रुपए है।
छह दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन ₹41 करोड़ रहा है। 'बागी 4' से मेकर्स को भरपूर कमाई की उम्मीद थी। क्योंकि फिल्म एक्शन से भरी हुई है। इसमें इतनी मारकाट दिखाई गई है, जैसे आम इंसान सब्जी काट रहा हो। बाग 4 के मेकर्स ने इसे बनाने में करीब 150 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। लेकिन फिल्म एक हफ्ते में ₹50 करोड़ रुपये भी नहीं कमा पाई है। फिल्म का दिन प्रति दिन कलेक्शन देख, ऐसा लगता है कि फिल्म अपने बजट का 50% पैसा भी नहीं कमा पाएगी। मेकर्स भी इस कमाई को देख हैरान हैं। वहीं, ये फिल्म टाइगर के खाते में एक और फ्लॉप के रूप में जुड़ जाएगी।
फिल्म 'बागी 4' में टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त के साथ सोनम बाजवा, हरनाज संधू, श्रेयस तलपड़े, उपेंद्र लिमये, सौरभ सचदेवा और शीबा आकाशदीप साबिर जैसे कई अन्य कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। टाइगर श्रॉफ को आखिरी बार 'बड़े मियां छोटे मियां' में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी।












Click it and Unblock the Notifications