शाहरुख खान के घर 'मन्नत' के बाहर भीड़ में खड़े थे आयुष्मान खुराना, आखिर क्या हुई बात?

Ayushmann Khurrana: शाहरुख खान के घर 'मन्नत' के बाहर फैंस की भीड़ में बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना नजर आए थे। आयुष्मान खुराना ने अपनी ये तस्वीर खुद सोशल मीडिया पर शेयर की है।

Ayushmann Khurrana: सपनों की नगरी मुंबई जाकर लोग बॉलीवुड के बड़े बड़े स्टार्स जैसे अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान का घर देखने के लिए जरूर पहुंचते हैं। फैंस अपने फेवरेट स्टार्स के साथ सेल्फी और फोटोज खिंचवाते हैं। इन यादों को वो हमेशा संभालकर रखते हैं। लेकिन इस बार एक ऐसी घटना ने लोगों को चौंका दिया है जिसमें एक स्टार ही किसी और फिल्मी स्टार के घर के बाहर फैंस की भीड़ में खड़ा था। ये नजारा था आयुष्मान खुराना का, जिसमें वह शाहरुख खान के घर 'मन्नत' के बाहर फैंस की भीड़ में नजर आ रहे थे। सोशल मीडिया पर आयुष्मान खुराना की ये तस्वीर जमकर वायरल हो रही है।

'मन्नत' के बाहर खड़े थे आयुष्मान खुराना

'मन्नत' के बाहर खड़े थे आयुष्मान खुराना

आपको बता दें कि शाहरुख खान के घर 'मन्नत' के बाहर फैंस की भीड़ में बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना भी नजर आए। आयुष्मान खुराना ने अपनी ये तस्वीर खुद सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें वह भीड़ के बीचो बीच खड़े नजर आ रहे हैं। हालांकि आयुष्मान की निगाहें 'मन्नत' पर ही टिकी थीं। इस तस्वीर में वहां मौजूद भीड़ के लिए आयु्ष्मान खुराना उनके सेंटर ऑफ अट्रैक्शन हो गए थे जिसके बाद हर किसी का कैमरा मन्नत को छोड़कर उनकी तस्वीरें लेने में बिजी हो गया था।

आयुष्मान खुराना ने शेयर की 'मन्नत' की फोटो

एक्टर आयुष्मान खुराना ने इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए आयुष्मान खुराना ने कैप्शन में लिखा है- मन्नत से गुजर रहा था तो एक मन्नत मांग ली। इसी के साथ उन्होंने #AnActionHero #2ndDecember #SRKian जैसे हैशटैग्स भी लिखे हैं। लोगों को आयुष्मान की ये तस्वीर काफी पसंद आ रही है। लोग इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

लोनों ने फोटो पर किए ऐसे कमेंट्स

लोनों ने फोटो पर किए ऐसे कमेंट्स

आयुष्मान खुराना के इस पोस्ट पर इंडस्ट्री के लोगों ने भी खूब मजेदार कमेंट्स किए हैं। आयुष्मान की इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए जारा खान ने लिखा है- ऊपर वाले आपकी सारी मन्नत पूरी करे। वहीं जितेन्द्र कुमार ने लिखा है- मुंबई की फेवरेट जगह। हालांकि आयुष्मान खुराना के इस पोस्ट पर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स अलग तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं।

आयुष्मान के फैंस ने लिखीं ऐसी बातें

आयुष्मान के फैंस ने लिखीं ऐसी बातें

एक सोशल मीडिया यूजर ने आयुष्मान की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है- जिन्हें लोग बॉयकॉट कर रहे है उनसे क्या मन्नत मांगना। वहीं एक और यूजर ने लिखा है- अपने को कमतर मत आंको, आप भी उस लेवल के एक्टर हो इनफैक्ट उनसे बेहतर, आप गाते भी हैं। आयुष्मान के एक फैन ने लिखा है- भाई आपने शाहरुख खान के घर आकर उनकी जगह ले ली है।

फिल्म 'एन एक्शन हीरो' में नजर आएंगे आयुष्मान

फिल्म 'एन एक्शन हीरो' में नजर आएंगे आयुष्मान

आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना जल्द ही फिल्म 'एन एक्शन हीरो' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ नोरा फेतेही और जयदीप अहलावत भी नजर आएंगे। ये फिल्म आगामी 2 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिलहाल पूरी टीम फिल्म के प्रमोशन में जुटी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+