'भगवान के लिए अर्शदीप को ट्रोल करना बंद करो...', आयुष्मान खुराना बोले- 'पता है दिल टूटता है लेकिन...'
'भगवान के लिए अर्शदीप को ट्रोल करना बंद करो...', आयुष्मान खुराना बोले- 'पता है दिल टूटता है लेकिन...'
मुंबई, 06 सितंबर: एशिया कप 2022 के रविवार को खेले गए भारत-पाकिस्तान के मैच में पाकिस्तान जीत गई। पाकिस्तान के खिलाफ भारत की हार के परिणामस्वरूप डेथ ओवरों में एक महत्वपूर्ण कैच छोड़ने के बाद अर्शदीप सिंह को सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल किया गया। अब बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना ने भारत-पाक मैच में अर्शदीप सिंह द्वारा छोड़े कैच को लेकर उन्हें ट्रोल ना करने की बात कही है। आयुष्मान खुराना ने अर्शदीप सिंह का बचाव किया है। आयुष्मान खुराना ने इंस्टाग्राम पर लोगों से क्रिकेच मैच के सकारात्मक पहलुओं को देखने का अनुरोध किया है।

कोहली की विराट पारी से खुश हो गए आयुष्मान खुराना
आयुष्मान खुराना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह भारत-पाकिस्तान के मैच का आनंद ले रहे हैं। इंस्टाग्राम रील्स पर शेयर किए गए वीडियो में आयुष्मान और उनकी टीम तिरंगे के साथ जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। उनके साथ अभिनेता मनजोत सिंह और अभिषेक बनर्जी भी वीडियो में दिखाई दे रहे हैं। आयुष्मान खुराना ने विराट कोहली के फॉर्म में वापस आने पर भी खुशी जताई है।

'जब भारत कोई मैच हारता है तो हमेशा दिल टूटता है, लेकिन...'
आयुष्मान खुराना ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ''लगभग 24 घंटे हो गए हैं, लेकिन कल रात की बातें खत्म नहीं हो सकती हैं। पता है जब भारत कोई मैच हारता है तो हमेशा दिल टूटता है। लेकिन आइए हम इसमें अच्छी चीजों को देखें, अब कोहली अपने फॉर्म में वापस आ गए हैं। सूर्यकुमार यादव भी एकदम फॉर्म में हैं। ''

'भगवान के लिए अर्शदीप को ट्रोल करना बंद करो...'
आयुष्मान खुराना ने आगे लिखा, ''आज आसमान सच में अच्छा लग रहा है। इसके अलावा हमारे सलामी बल्लेबाजों भी पुराने रंग में लौट आए हैं। चलो चचंल और निष्पक्ष मौसम मत बनो। हमें अपनी टीम का समर्थन करना चाहिए, भले ही वह कोई बहुत ही खास मैच हार जाए। दे। और भगवान के लिए अर्शदीप को ट्रोल करना बंद करो, क्रिकेट में ऐसा होने की बड़ी संभावना होती है। बाकी आने वाले टूर्नामेंट में आतिशबाजी देखने को मिलेगी। आइए अगले मैच के लिए प्रार्थना करते हैं।''

'अर्शदीप, हमें आप पर गर्व है...'
आयुष्मान खुराना से पहले स्वरा भास्कर, गुल पनाग और पूजा भट्ट और संवाद लेखक-गीतकार वरुण ग्रोवर मैच के बाद आलोचनाओं के बीच अर्शदीप के समर्थन में सामने आए थे। स्वरा भास्कर ने ट्विटर पर लिखा, "हम आपसे प्यार करते हैं और हमें आप पर गर्व है अर्शदीप। मजबूत खड़े रहें! ''

'ये किसी अन्य IT सेल की करतूत लगती है...'
गुल पनाग ने भी ट्वीट किया, "वास्तव में जिस तरह से अर्शदीप को ट्रोल किया गया है, वह सच में दुखद है। और यह किसी अन्य आईटी सेल की करतूत लगती है। इसके झांसे में न आएं। ये सोशल मीडिया का दुर्भाग्य है, प्रोपगेंडा के तहत इसे किया जा रहा है। और जैसे ही ऐसा कुछ होता है, लोगों की कुत्तों की तरह उस ट्रेंड के साथ हो जाते हैं। आप इसपर ध्यान ना दें।''

अर्शदीप के विकिपीडिया पेज के साथ भी छेड़छाड़ी
रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत-पाक के T20 मैंच में 18वें ओवर में अर्शदीप सिंह ने आसिफ अली का कैच छोड़ दिया था। कई प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर अर्शदीप की आलोचना की। उन्हें देशद्रोही तक कह दिया। इतना ही नहीं उनके विकिपीडिया पेज के साथ भी छेड़छाड़ की गई और वहां उनका नाम और समुदाय भी बदला गया।












Click it and Unblock the Notifications