बॉलीवुड की डूबती नैया पार लगाएंगे आयुष्मान खुराना, जल्द ला रहे हैं अपनी इस सुपरहिट फिल्म का सीक्वल
एक्टर आयुष्मान खुराना ने अपनी आगामी फिल्म 'ड्रीमगर्ल 2' का ऐलान कर दिया है। लेकिन फिल्म में इस बार उनके साथ नुसरत भरूचा नहीं बल्कि अनन्या पांडे नजर आने वाली हैं।
मुंबई, 16 सितंबर: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल का सीक्वल जल्द ही आने वाला है। जिसकी अनाउंसमेंट अभिनेता ने सोशल मीडिया के जरिए की है। फैंस अब फिर से पूजा से मिलने के लिए तैयार हो जाएं। लेकिन इस बार ये पूजा एक नए ट्विस्ट के साथ आ रही है। ट्विस्ट ये है कि इस बार पूजा नुसरत भरूचा नहीं बल्कि अनन्या पांडे होगी। अब आयुष्मान खुराना अपनी अगली ड्रीम गर्ल की घोषणा कर एक वीडियो शेयर किया है।

जल्द आ रहा है ड्रीम गर्ल 2 का सीक्वल
बता दें कि साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म ड्रीम गर्ल में आयुष्मान खुराना की एक्टिंग की काफी सराहना की गई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन किया था। अब फिल्म को मिली शानदार सफलता के बाद इसे एक बार फिर से एकता कपूर के बैनर बालाजी ने फिर से बनाने का फैसला किया है। चलिए आपको दिखाते हैं फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का मजेदार टीजर।
आयुष्मान खुराना ने रिलीज किया टीजर
इस टीजर की शुरूआत लगता है बॉलीवुड को नजर लग गई है इस डायलॉग से होती है। वीडियो में आयुष्मान खुराना किसी सोच में डूबे होते हैं और उनके दोस्त कहते हैं कि लगता है बॉलीवुड को किसी की नजर लग गई है। इसी का जवाब देते हुए आयुष्मान खुराना कहते हैं कि 'हां भाई डीवीडी पर चला रहा हूं, फिर भी पिक्चर नहीं चल रही है इसलिए मथुरा आया हूं, पूजा करने'।

अनन्या पांडे की होगी एंट्री
आयुष्मान खुराना के इस डायलॉग के बाद उनके दोस्त कहते हैं कि, बॉलीवुड को पार केवल पूजा ही लगा सकती है। दोस्तों की ये बात सुनते ही आयुष्मान खुराना कहते हैं कि मैं पूजा के लिए पंडित को ले आता हूं और फिर वह इसी बात पर अड़ जाते हैं। अब आयुष्मान खुराना यह पूजा अगले साल ईद पर करने वाले हैं। लेकिन इस बार यह पूजा कोई और नहीं बल्कि अनन्या पांडे होंगी जिसकी झलक टीजर में दिखाई गई है।

ड्रीम गर्ल 2 में नजर आएंगे ये नए किरदार
फिल्म ड्रीम गर्ल 2 में अनु कपूर, मनजोत सिंह और विजय राज के अलावा इस बारी कास्ट में परेश रावल, सीमा पाहवा, अस्रानी साब, मनोज जोशी और अनन्या पांडे की एंट्री हुई है। टीजर रिलीज करने के साथ-साथ फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी गई है। बता दें कि यह फिल्म अगले साल बकरीद के मौके पर यानी 29 जून 2023 को थिएटर में रिलीज होगी।

क्या अनन्या पांडे फैंस को एंटरटेन करने में होंगी कामयाब?
आपको बता दें कि लंबे समय से इस बात की चर्चा चल रही थी कि इस फिल्म में इस बार अनन्या पांडे की एंट्री होगी। वहीं खबर ये भी आई थी टीवी की मशहूर नागिन यानी तेजस्वी प्रकाश भी नागिन के रोल में नजर आ सकती हैं। हालांकि अब देखना होगा कि नुसरत भरूचा के बाद अनन्या पांडे फैंस को एंटरटेन करने में कितनी कामयाब होती हैं।












Click it and Unblock the Notifications