Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

आयुष्मान खुराना ने नोट शेयर कर की पायल कपाड़िया की तारीफ, जानिए क्या कहा

पायल कपाड़िया। वो नाम जिसने इस साल कान फिल्म फेस्टिवल में सबसे बड़ा पुरुस्कार अपने नाम किया है। जिसे ग्रां पी कहा जाता है। उनकी फिल्म 'ऑल वी इमेजिन ऐज़ लाइट' ने ये अपने नाम किया। इसके बाद से ही वो चर्चा में रही हैं। हाल ही में जब भारत की तरफ से ऑस्कर में लापाता लेडीज़ भेजी गई। तब भी उनका नाम खबरों में आया। क्योंकि लिस्ट में उनकी फिल्म का भी नाम था।

अब हाल ही में दुनिया की प्रतिष्ठित मैग्जीन TIME ने उन्हें TIME100 Next 24 में शामिल किया है। जिसको लेकर आयुष्मान खुराना ने उन्हें बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने पायल के लिए एक नोट भी शेयर की है। जिसमें उन्होंने पायल की खूब तारीफ की है। साथ नोट में आयुष्मान ने पायल को पथप्रदर्शक भी बताया है।

payal kapadia

रच दिया इतिहास
आयुष्मान खुराना ने अपनी पोस्ट में लिखा, पायल कपाड़िया किसी भी तरह से एक पथप्रदर्शक से कम नहीं हैं। उनकी फिल्म 'ऑल वी इमेजिन ऐज़ लाइट' ने इस साल इतिहास रचा है। कान का ग्रां पी जीतने वाली वो भारत की पहली महिला फिल्म डायरेक्टर बनी। यह फिल्म इमोशन का एक मास्टर क्लास है। गहरे चिंतनशील, दार्शनिक और ध्यानमग्न दृष्टिकोण में। उनकी फिल्मों में मानवीय अनुभव को पर्दे पर प्रदर्शित करने की एक प्रभावशाली विश्वसनीयता है। उनकी सच्चाई और वास्तविकता के प्रति उनकी नजर ही उनके काम को इतना अद्वितीय बनाती है।

मुझे गर्व है
आयुष्मान ने आगे लिखा, कान में उनकी उपलब्धि भारतीय सिनेमा के लिए एक मील का पत्थर है। मुझे गर्व है कि मैं ऐसे युग में जी रहा हूं, जब मैं पायल जैसी प्रतिभा को देख सकता हूं। जो दुनिया को दिखा रही है कि भारतीय कहानियां विश्व स्तर पर गूंजती हैं, जो भूगोल और भाषाओं से परे हैं। उनकी जीत अन्य फिल्म निर्माताओं और कलाकारों को उनके नक्शेकदम पर चलने और बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करेगी। भारत एक युवा देश है, जिसमें 1.4 अरब से अधिक लोग हैं। हमारे पास 1.4 अरब कहानियां हैं, और पायल ने साहसपूर्वक, जोरदार और शानदार तरीके से सभी को अपने सपनों का पीछा करने के लिए प्रेरित किया है। उनके साथ काम करना और उनके विचारों को समझने का सौभाग्य मिलेगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+