Ayushmann Khurrana Father Dies: नहीं रहे आयुष्मान खुराना के पिता पी खुराना, 2 दिन से थे अस्पताल में भर्ती

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना के पिता पी खुराना का शुक्रवार को निधन हो गया। वह दो दिन से हार्ट की बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती थे।

Ayushmann Khurrana

Ayushmann Khurrana Father Demise: बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना के पिता पी खुराना का शुक्रवार यानी 19 मई को निधन हो गया। पी खुराना दिल से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे थे। उनका 2 दिनों से पंजाब के मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। आज शाम करीब 5 बजे उनका चंडीगढ़ में अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें कि, पी खुराना मशहूर एस्ट्रोलॉजर थे।

हार्ट की बिमारी से थे पीड़ित
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीते कुछ समय से पी खुराना अपने हार्ट संबंधित बीमारी से परेशान थे। हाल ही में उनको हार्ट के इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया। इस बीच शुक्रवार को जानकारी मिली की आयु्ष्मान खुराना के पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने वेंटिलेटर पर 19 मई की सुबह 10 बजे के करीब अंतिम सांस ली।

पिता के बेहद करीब थे आयुष्मान खुराना
आयुष्मान खुराना अपने पिता पी खुराना के बेहद करीब थे। वह पंजाब के चंडीगढ़ से थे। उन्होंने ज्योतिषाचार्य पर पुस्तकें भी लिखी हैं। आयुष्मान खुराना के फिल्मी करियर में उनके पिता का काफी योगदान रहा। वह उनके पिता ही थे जिन्होंने एक्टर का नाम में बदलाव करके उन्हें सिनेमा में जाने के लिए कहा और आज वह टॉप एक्टर्स में शुमार हैं। बता दें कि, आय़ुष्मान खुराना अक्सर हर इंटरव्यू में अपने पिता का जिक्र जरूर करते हैं। फिलहाल खुराना परिवार में शोक की लहर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+