Ayushmann Khurrana के 'मोये मोये' मोमेंट के दीवाने हुए फैंस, बार-बार देखा जा रहा ये वीडियो
Ayushmann Khurrana Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ ना कुछ नया ट्रेंड वायरल होता रहता है। जिस पर लोग धड़ाधड़ रील्स बनाते हैं। पहले जस्ट लुकिंग लाइक वाओ वायरल हुआ था। अब इन दिनों मोये मोये ट्रेंड पर है। जिस पर सभी लोग वीडियो बना रहे हैं। अब इस ट्रेंड को खुद बॉलीवुड एक्टर आय़ुष्मान खुराना ने भी फॉलो किया।
आयुष्मान खुराना के फैन पेज पर उनका एक वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें एक्टर स्टेज पर खड़े होकर मोये मोये गाने लगते हैं। वायरल ट्रेंड पर उनके इस रिएक्शन से फैंस भी पेट पकड़ कर हंसने लगें। इस कॉन्सर्ट में एक्टर को देखने लाखो की भीड़ पहुंची थी।

एक्टर की वायरल वीडियो में देका जा सकता है कि वह अपनी सुरीली आवाज में स्टेज पर गाना गा रहे हैं। तभी एक्टर अचानक मोये मोये गाकर फैंस के बीच मस्ती करते हुए नजर आए। एक्टर मजाक करते हुए कहते हैं, ट्रेंड बनाने के लिए नहीं, गाना गाने के लिए आए हैं यहां पे। अब सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
आयुष्मान खुराना की इस वीडियो पर फैंस लगातार अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर एक्टर की तारीफ की और लिखा, 'बहुत ही बेहतरीन'। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'दिल्ली में ये कॉन्सर्ट काफी शानदार था।' वहीं कुछ फैंस ने उन्हें ट्रोल कर लिखा, 'तुमसे हमें ये उम्मीद नहीं थी।'
आयुष्मान खुराना के वर्कफ्रंट की बात करें तो, आखिरी बार फिल्म ड्रीम गर्ल 2 में देखा गया था। एक्टर इस फिल्म अनन्या पांडे के साथ लीड रोल में नजर आए थे। अब खबर आ रही है कि वह जल्द ही भारत के पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगूली की बायोपिक में नजर आएंगे। अभिनेता ने कहा, "मैं अभी कुछ नहीं कह रहा हूं। जब भी और जो भी होगा हमें आधिकारिक घोषणा करनी होगी।"












Click it and Unblock the Notifications