Ayesha Khan Death: कौन हैं आयशा खान? घर पर मिली सड़ी-गली लाश, जानें कैसे हुई मौत
Ayesha Khan Death: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच एक दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज एक्ट्रेस आयशा खान का निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक्ट्रेस आयशा खान अपने घर में मृत पाई गई हैं।
मौत के 7 दिनों बाद मिला आयशा खान का शव
खबर है कि मौत के 7 दिनों बाद आयशा खान का शव उनके कराची वाले घर में सड़ी-गली हालत में मिला है। एक्ट्रेस के पड़ोसियों ने घर से बदबू निकलने के बाद इस बात की जानकारी पुलिस को दी थी।

आयशा खान के घर से आ रही थी बुरी गंध
-द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के अनुसार एक्ट्रेस आयशा खान के घर से बुरी गंध आने के बाद पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी, जिसके बाद पुलिस एक्ट्रेस के फ्लैट में पहुंची थी। एक्ट्रेस का शव सड़ी-गली अवस्था में मिला है।
-जानकारी के अनुसार घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीमों ने खुलासा किया है कि एक्ट्रेस की मौत करीब एक सप्ताह पहले ही हो गई थी। फिलहाल एक्ट्रेस के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिन्ना पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल सेंटर में भेज दिया गया है।
कौन हैं आयशा खान?
आपको बता दें कि आयशा खान पिछले लंबे समय से अपनी एक्टिंग के जरिए लोगों का मनोरंजन कर रही थीं। उन्होंने पाकिस्तानी टेलीविजन ड्रामा, टेलीफिल्म और फिल्मों में काम किया था। उन्हें आखिरी बार साल 2020 में टीवी शो सौतेली ममता में देखा गया था।
घर में अकेली रहती थीं आयशा खान
-जानकारी के अनुसार आयशा खान का जन्म साल 1948 में हुआ था। आयाशा पाकिस्तानी एक्ट्रेस खालिदा रियासत की बड़ी बहन थीं। एक्ट्रेस ने 76 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आयशा खान ने पिछले कई सालों से एक्टिंग से दूरी बना ली थी और अपने घर में अकेली ही रहती थीं। खबर है कि एक्ट्रेस के बच्चें विदेश में रहते हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले की बारीकी से जांच कर रह है।












Click it and Unblock the Notifications