महाकाल मंदिर में रणबीर-आलिया को एंट्री न मिलने पर अब अयान मुखर्जी ने कही ये बात, आलिया ने भी दिया करारा जवाब

फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने कहा- मुझे सच में बहुत बुरा लगा कि रणबीर और आलिया मेरे साथ मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन नहीं कर पाए।

मुंबई, 7 सितंबरः रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' इस समय सुर्खियों में छाई हुई है। हाल ही में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी के साथ महाकाल मंदिर के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचे थे लेकिन उन्हें बिना दर्शन किए ही वापस लौटना पड़ा। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने मंदिर के बाहर जोरदार हंगामा किया और रणबीर और आलिया को मंदिर के अंदर प्रवेश करने नहीं दिया गया। केवल फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी ही मंदिर के अंदर पूजा-अर्चना कर पाए। अब अयान मुखर्जी ने इस पर अपना बयान दिया है। इसके अलावा कई बॉलीवुड सेलेब्स भी बॉयकॉट को लेकर बोलते नजर आ रहे हैं।

Recommended Video

    Alia-Ranbir से भड़का संत समाज, गौमांस खाने वालों के लिए नहीं मंदिर | वनइंडिया हिंदी | *News
    आलिया और रणबीर महाकालेश्वर जाने के लिए उत्सुक थे

    आलिया और रणबीर महाकालेश्वर जाने के लिए उत्सुक थे

    दिल्ली में फिल्म ब्रह्मास्त्र के प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद मूवी के डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने कहा- मुझे सच में बहुत बुरा लगा कि रणबीर और आलिया मेरे साथ मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन नहीं कर पाए। महाकालेश्वर मंदिर का अपना एक अलग इतिहास है। मैं अपनी इस फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज होने से पहले भी वहां गया था और मैंने खुद से कहा था कि फिल्म की रिलीज से पहले मैं वहां एक बार दोबारा जरूर जाऊंगा। उन्होंने आगे कहा- आलिया और रणबीर मेरे साथ महाकालेश्वर जाने के लिए बहुत उत्सुक थे। मैं ईमानदारी के साथ कह रहा हूं कि अंत तक वह दोनों मंदिर में दर्शन करने को लेकर काफी उत्सुक नजर आ रहे थे। लेकिन जब हम मंदिर पहुंचे और विरोध के बारे में सुना, तो मुझे लगा कि मुझे अकेले ही अंदर जाना चाहिए।

    मुझे दोनों के लिए बहुत बुरा लगा

    मुझे दोनों के लिए बहुत बुरा लगा

    अयान मुखर्जी ने कहा- आखिरकार मैं फिल्म के लिए आशीर्वाद लेने गया था और वह सबके लिए है। मैं आलिया को उसकी मौजूदा हालत में विरोध के बीच में नहीं ले जाना चाहता था। आखिरकार, जब मैं मंदिर के अंदर या तो मुझे लगा कि आलिया और रणबीर वहां जा सकते थे और आराम से दर्शन भी कर सकते थे। मुझे कोशिश करनी चाहिए थी। मुझे सही में बहुत बुरा लगा।

    भारतीय संस्कृति से परिपूर्ण है 'ब्रह्मास्त्र'

    जब मीडिया ने अयान से पूछा कि जो लोग उनकी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को बहिष्कार करने की बात कर रहे हैं, उन्हें इसे क्यों देखना चाहिए। इस पर अयान ने कहा- एक बार फिल्म रिलीज होने के बाद, लोग महसूस करेंगे कि यह भारतीय संस्कृति से परिपूर्ण है। ब्रह्मास्त्र के साथ एक पंक्ति है- प्रकाश आने दो और इससे मेरा मतलब है कि इस जीवन में जो कुछ भी सकारात्मक और आध्यात्मिक है, उसे अपने अंदर आने दो।

    फिल्म रिलीज होते ही पॉजिटिव हो जाएंगे लोग

    फिल्म रिलीज होते ही पॉजिटिव हो जाएंगे लोग

    अयान ने आगे कहा- इस फिल्म की पूरी मार्केटिंग के साथ मेरा मकसद यही है कि हम सिर्फ सकारात्मकता फैलाएं क्योंकि पूरी दुनिया को इसकी बहुत ज्यादा जरूरत है। यह फिल्म भारतीय संस्कृति का उत्सव मनाती है। मुझे लगता है कि हर एक व्यक्ति को यह महसूस होने वाला है कि जब यह फिल्म रिलीज होगी तो लोग इसे लेकर अपने आप पॉजिटिव हो जाएंगे।

    आलिया ने कहा- कंटेंट अच्छा हो तो हर फिल्म चलती है

    बॉयकॉट ट्रेंड के बीच फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की रिलीज को लेकर मूवी की लीड हीरोइन आलिया भट्ट ने कहा- कोई एरा गेरा जैसा कुछ नहीं होता, हर किसी को खुश और स्वस्थ रहने की जरूरत है। इसके अलावा आलिया भट्ट ने कहा कि फिल्म कभी भी रिलीज की जा सकती है, बस कंटेंट अच्छा होना चाहिए।

    स्वरा भास्कर ने बॉयकॉट ट्रेंड को कहा 'धंधा'

    स्वरा भास्कर ने बॉयकॉट ट्रेंड को कहा 'धंधा'

    स्वरा भास्कर ने जेम्स ऑफ बॉलीवुड नाम के पेज पर किए गए एक पोस्ट को री ट्वीट किया। ये पोस्ट रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर किया गया था। इस पोस्ट में लिखा है- 'ब्रह्मास्त्र' को सपोर्ट करने से अच्छा है जेम्स ऑफ बॉलीवुड को सपोर्ट करो और रणबीर कपूर के दर्शन पाओ। आप आश्वस्त रहें कि आपके पैसे फवाद खान को स्पॉन्सर करने, डेविड हेडले को हग और 26/11 के लिए हिन्दुओं को दोष देने के लिए इस्तेमाल नहीं किए जाएंगे। स्वरा भास्कर ने इस ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए इस बॉयकॉट ट्रेंड को 'धंधा' बताया है।

    ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है 'बॉयकॉट ब्रह्मास्त्र'

    ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है 'बॉयकॉट ब्रह्मास्त्र'

    ट्विटर पर एक बार फिर से #BoycottBramhashtra, #Brahmastra, #boycottaliabhatt और #boycottranbirkapoor ट्रेंड हो रहा है। इन हैशटैग के साथ सोशल मीडिया यूजर्स फिर से फिल्म 'ब्रह्मास्त्र', रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अयान मुखर्जी और करण जौहर पर सीधे तौर पर निशाना साध रहे हैं। लोग उन सभी पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। कुछ यूजर्स सीधे तौर पर कह रहे हैं- बीफ खाने वाले रणबीर कपूर और कट्टरपंथी महेश भट्ट की बेटी आलिया भट्ट का बॉयकॉट करो।

    9 सितंबर को फिल्म होगी रिलीज

    9 सितंबर को फिल्म होगी रिलीज

    फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' आगामी 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अलावा अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और साउथ के सुपर स्टार नागार्जुन भी नजर आने वाले हैं। वहीं इस फिल्म में कैमियों में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के स्क्रीन पर दिखाई देने की भी बात कही जा रही है। इस फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी हैं और इस फिल्म का बजट करीब 410 करोड़ रुपये है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+