एवेंजर्स स्टार जेरेमी रेनर ने राजस्थान में बच्चों के साथ खेला गली क्रिकेट, वायरल हो रही ऐसी तस्वीर
वायरल हो रही तस्वीर में जेरेमी को हाथ में क्रिकेट बैट लिए देखा जा सकता है, जो बॉल को हिट करने के लिए बिल्कुल तैयार है। वहीं छोटे घरों की छत से कई लोग इस खेल देख रहे थे।
मुंबई, 17 मईः एवेंजर्स के फेमस करेक्टर हॉकआई उर्फ जेरेमी रेनर ने भारत पहुंचते ही बच्चों के साथ जमकर क्रिकेट खेला। सोशल मीडिया पर मौजूद उनकी एक तस्वीर इस बात का सबूत पेश कर रही है। वायरल हो रही ये तस्वीर खुद जेरेमी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। ये फोटो साफ दशार्ती है कि जेरेमी भारत में हैं और बच्चों के साथ क्रिकेट का मजा ले रहे हैं। उन्होंने इस तस्वीर के जरिए खुलासा किया कि वह राजस्थान के अलवर में पहुंचे हैं और यहां के कस्बे के युवा बच्चों के साथ गली क्रिकेट का जमकर मजा लिया।

सिंपल ड्रेस में खेला गली क्रिकेट
सिर्फ इतना ही नहीं जेरेमी के इस गली क्रिकेट को कई दर्शकों ने भी देखा। जेरेमी के खेल ने दर्शकों को शांत कर दिया था। दरअसल तस्वीर में, जेरेमी को हाथ में क्रिकेट बैट लिए देखा जा सकता है, जो बॉल को हिट करने के लिए बिल्कुल तैयार है। वहीं छोटे घरों की छत से कई लोग खेल देख रहे थे। हॉलीवुड एक्टर जेरेमी भी छोटे बच्चों से घिरे हुए थे। फोटो में एवेंजर्स के इस एक्टर को सिंपल पैंट और हरे रंग की शर्ट में देखा जा रहा है। उन्होंने अलवर के युवा लड़कों के साथ क्रिकेट खेलने का भरपूर आनंद लिया। उन्होंने इस तस्वीर को शेयर कर इसके कैप्शन में लिखा है- इस ग्रह पर लोगों और नई जगहों की खोज करना, सीखना और उनसे प्रेरित होना जीवन का एक बड़ा आशीर्वाद है।
मिठाई की थाली के साथ हुआ स्वागत
जेरेमी भारत में हैं, यह जानकर उनके प्रशंसक अपने उत्साह को रोक नहीं पा रहे हैं। हालांकि, उनकी इस यात्रा के पीछे का कारण किसी को पता नहीं है। उनके सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार, वह वीकेंड पर नई दिल्ली पहुंचे थे। दरअसल एक वीडियो शेयर करते हुए, उन्होंने खुलासा किया था कि एवेंजर्स-थीम वाली मिठाई की थाली के साथ भारत में उनका स्वागत किया गया था। थाली में कैप्टन अमेरिका की ढाल, आयरन मैन का हेलमेट, हॉकआई का धनुष और तीर और हल्क का प्रतिनिधित्व करने वाली हरी मुट्ठी मौजूद थी। इनके साथ ही मिठाई की इस थाली के पास में एक प्यारा सा स्टफ्ड टॉय भी रखा गया था।
जेरेमी के अलावा एवेंजर्स फिल्म के दूसरे एक्टर्स जैसे क्रिस इवांस और क्रिस हेम्सवर्थ भी भारत का दौरा कर चुके हैं। रूसो ब्रदर्स के जो रूसो भी 'एवेंजर्स: एंडगेम' के प्रमोशन के लिए भारत आए थे।












Click it and Unblock the Notifications