Avatar 3 की पहली झलक ने उड़ाए लोगों के होश, 2156 करोड़ रुपए में बनी है ये फिल्म, जानें कब हो रही है रिलीज
Avatar 3: हॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर जेम्स कैमरून अब एक बार फिर से दर्शकों को पैंडोरा की रहस्यमयी दुनिया में ले जाने वाले हैं। 'अवतार: फायर एंड ऐश' के जरिए ये बहुप्रतीक्षित सीक्वल दर्शकों को एक नए अनुभव से रूबरू कराने जा रहा है।
'अवतार 3' को लेकर बड़ी घोषणा
'अवतार 3' को लेकर मेकर्स ने अब बड़ी घोषणा की है, जिसमें फिल्म के मुख्य विलेन 'वारांग' की पहली झलक भी सामने आई है। साथ ही, इस बहुचर्चित फिल्म के ट्रेलर रिलीज की तारीख भी सामने आ चुकी है।

पहली बार सामने आया 'वारांग' का लुक
-हाल ही में फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज हुआ है, जिसमें मूवी का विलेन 'वारांग' की दमदार झलक दिखाई गई है। इस किरदार को फेमस एक्ट्रेस ऊना चैपलिन निभा रही हैं।
-आपको बता दें कि ये रोल मंगक्वान ट्राइब की नेता के रूप में दिखाया जाएगा, जिन्हें 'ऐश पीपल' यानी राख के लोगों का हिस्सा बताया गया है।
-ये लोग पैंडोरा के एक नए और रहस्यमयी इलाके में ज्वालामुखियों के आसपास रहते हैं, जो इस बार की कहानी में आग और राख का नया अध्याय जोड़ने वाले हैं।
फिल्म 'अवतार 3' की रिलीज डेट और ट्रेलर
-फिल्म 'अवतार: फायर एंड ऐश' को आगामी 19 दिसंबर 2025 को दुनियाभर में रिलीज किया जाएगा। इस तीसरे पार्ट का बजट लगभग 25 मिलियन USD बताया गया है, जो भारतीय मुद्रा में करीब 2,156 करोड़ रुपये है।
-फिल्म मेकर्स ने ये भी साफ कर दिया है कि फिल्म का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर आगामी 25 जुलाई 2025 को लॉन्च किया जाएगा। फिल्म का ट्रेलर 'द फैंटास्टिक फोर: फर्स्ट स्टेप्स' फिल्म के साथ थिएटर में सबसे पहले दिखाया जाएगा।
कैसी होगी फिल्म 'अवतार 3' की कहानी
-न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म 'अवतार 3' का ट्रेलर हाल ही में डिज्नी के न्यूयॉर्क और लॉस एंजिल्स ऑफिस में प्राइवेट स्क्रीनिंग के दौरान दिखाया गया था। इस ट्रेलर में विलेन वारांग को गहरे लाल और काले रंग की हेडड्रेस में बेहद खतरनाक लुक में दिखाया गया है।
-ट्रेलर के एक सीन में वारांग, जेक और नेयतिरी की बेटी किरी को बंधक बनाते हुए नजर आती हैं और कहती हैं- तुम्हारी देवी का यहां कोई प्रभुत्व नहीं है। ये संवाद फिल्म के टोन और विलेन की गंभीरता का अंदाज़ लगाने के लिए काफी है।












Click it and Unblock the Notifications