ऐसे शुरू हुई थी आथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल की लव स्टोरी, इन फोटोज ने खोला था राज

Athiya Shetty Birthday: फिल्मी करियर में फ्लॉप होने के बाद आथिया शेट्टी कुछ दिनों तक ग्लैमर की दुनिया से गायब रहीं। इसके बाद अचानक ही उनके और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल के कनेक्शन की बात सामने आले लगी।

Athiya Shetty Birthday: हिंदी सिनेमा के शानदार एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी पिछले काफी दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। आथिया शेट्टी ने ज्यादा फिल्मों में तो काम नहीं किया है, लेकिन वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। दरअसल आथिया शेट्टी भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों की लव स्टोरी काफी चर्चा में रहती है। इसी के चलते आथिया लाइमलाइट में भी नजर आती हैं। वह कई बार क्रिकेट मैच देखती हुईं स्टेडियम में भी दिखाई देती हैं। आज आथिया शेट्टी का 30वां बर्थडे है। आइए इस खास मौके पर आपको बताते हैं आथिया शेट्टी और उन्हें बॉयफ्रेंड केएल राहुल की लव स्टोरी के बारे में।

साल 2015 में रिलीज हुई थी पहली फिल्म

साल 2015 में रिलीज हुई थी पहली फिल्म

आपको बता दें कि आथिया शेट्टी ने अपने करियर की शुरुआत साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'हीरो' से की थी। इस फिल्म में वह एक्टर सूरज पंचोली के साथ नजर आई थीं। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी। इसके बाद आथिया शेट्टी बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर और अर्जुन कपूर के साथ फिल्म 'मुबारकां' में नजर आई थीं। ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं चली। इसके बाद अथिया ने 'नवाबजादे', और 'मोतीचूर चकनाचूर' जैसी फिल्मों में भी काम किया लेकिन ये सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थीं।

भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल के साथ जुड़ा नाम

भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल के साथ जुड़ा नाम

फिल्मी करियर में फ्लॉप होने के बाद आतिया शेट्टी कुछ दिनों तक ग्लैमर की दुनिया से गायब रहीं। इसके बाद अचानक ही उनके और केएल राहुल के कनेक्शन की बात सामने आले लगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आथिया शेट्टी और केएल राहुल के बीच रिलेशनशिप काी बात सामने आई। दोनों की लव स्टोरी के चर्चे होने लगे।

कॉमन फ्रेंड ने करवाई थी दोनों की मुलाकात

कॉमन फ्रेंड ने करवाई थी दोनों की मुलाकात

कहते हैं कि आथिया और केएल राहुल की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। हालांकि, तब इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई थी। इसके बाद आथिया और केएल राहुल ने सोशल मीडिया पर एक दूसरे की तस्वीरों और वीडियोज पर रोमांटिक कमेंट्स करने शुरू किए। इन सब चीजों को देखते हुए उनके रिलेशनशिप में होने के कयास लगाए जाने लगे थे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं दोनों की तस्वीरें

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं दोनों की तस्वीरें

हालांकि आथिया शेट्टी के पिता सुनील शेट्टी से पहले दोनों के रिश्ते के बारे में कोई जवाब नहीं दिया था लेकिन अब वह जल्द ही दोनों की शादी कर देना चाहते हैं। आपको बता दें कि साल 2021 में जब केएल राहुल इंग्लैंड टेस्ट सीरीज खेलने के लिए रवाना हुए थे तो आथिया शेट्टी भी उनके साथ गई थीं। हालांकि दोनों ने इस बात पर कुछ भी नहीं कहा था लेकिन सोशल मीडिया पर दोनों की वायरल तस्वीरें सब कुछ बयां कर रही थीं।

केएल राहुल ने किया था रिश्ते का ऐलान

केएल राहुल ने किया था रिश्ते का ऐलान

पिछले साल यानी 2021 में आथिया के जन्मदिन के मौके पर ही केएल राहुल ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया था। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आथिया की फोटो शेयर करते हुए बेहद रोमांटिक कैप्शन लिखा था। फोटो में दोनों के बीच बेहद प्यार देखने को भी मिल रहा था। इसके बाद आथिया के भाई अहान शेट्टी की फिल्म 'तड़प' की स्क्रीनिंग पर भी ये कपल साथ पहुंचा था। दोनों ने साथ में पोज भी दिए यह पहली बार था जब इन लव बर्ड्स को रोमांटिक अंदाज में किसी इवेंट पर देखा गया।

जल्द होने वाली है दोनों की शादी

जल्द होने वाली है दोनों की शादी

जानकारी के अनुसार अब जल्द ही आथिया शेट्टी और केएल राहुल शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। खबर है कि इस साल के अंत तक या फिर जनवरी 2023 में आथिया और केएल राहुल की शादी हो सकती है। सिर्फ इतना ही नहीं दोनों की शादी का वेन्यू भी तय कर लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लव बर्ड्स आथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल की शादी का समारोह सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बंगले में आयोजित किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+