Asur 2 Review: पहले ही दिन सुपरहिट साबित हुई 'असुर 2', जानें किस OTT प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं ये वेब सीरीज
Asur 2 Web Series Review: वेब सीरीज 'असुर 2' ओटीटी पर आज िरलीज हो चुकी है। लोगों की मानें तो इस वेब सीरीज का दूसरा सीजन पहले की तुलना में बहुत ही बेहतरीन है।

Asur 2 Web Series Review: इस समय वेब सीरीज 'असुर 2' सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। इसके पहले सीजन ने भी ओटीटी पर धमाल मचा दिया था और इस बार भी ये पूरी तैयारी के साथ लोगों का मनोरंजन करने के लिए ओटीटी पर रिलीज हो गई है। लोग इस वेब सीरीज को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। कुछ लोगों ने तो इसे देख भी लिया है और ट्विटर पर इसे लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लोगों की मानें तो वेब सीरीज 'असुर 2' बहुत ही बेहतरीन हुई है। कुछ लोग तो इसे सीजन वन की तुलना में अधिक दमदार बता रहे हैं। इसकी कहानी में वहीं से शुरू होती है, जहां पहला सीजन खत्म हुआ था। आइए आपको बताते हैं क्या है असुर 2 की कहानी, इसका रिव्यू और कहां देख सकते हैं आप ये वेब सीरीज।
'असुर 2' वेब सीरीज की कहानी
वेब सीरी 'असुर' के आखिर में सीरियल किलर यानी शुभ जोशी को सजा हो जाती है और वह जेल चला जाता है। हालांकि उस समय वह एक बच्चा था। लेकिन इस सीरीज में दिखाया जाता है कि शुभ अब बड़ा हो गया है और वह बदला लेने के लिए वापस लौटता है। इस बार उसकी नफरत और बदले की आग बहुत ज्यादा बढ़ चुकी है। शुभ जोशी खुद को कली मानता है। बचपन में ही जेल जाते समय उसने फैसला कर लिया था कि बड़ा होने पर वह राक्षस, दानव या असुर बनेगा।
कलयुग को फैलाएगा शुभ जोशी
शुभ जोशी ने अब चारों तरफ कलयुग को फैलाने का लक्ष्य बना लिया है। वह जेल में अपने एक साथी की हत्या भी कर देता है जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो सकते हैं। वह इस सीरीज में नए तरीके से हत्याओं और अपराधों को अंजाम दे रहे है जिसे देख अरशद वारसी के भी होश उड़ जाते हैं। लेकिन क्या धनंजय राजपूत (अरशद वारसी) और निखिल नायर (बरुन सोबती) इस सीरियल किलर को रोक पाएंगे। इसके लिए तो आपको असुर 2 सीरीज देखनी हगी।
'असुर 2' वेब सीरीज का रिव्यू
'असुर' वेब सीरीज के पहले सीजन में अच्छाई और बुराई के बीच युद्ध छिड़ा हुआ था। अब दूसरे सीजन में ये लड़ाई अपने अंतिम चरण पर है। शुभ जोशी एक सीरीज में भी एक सीरियल किलर के रूप में नजर आ रहे हैं । लेकिन वह हर हत्या को कुछ अलग तरीके से अंजाम दे रहे हैं और कोई सबूत भी नहीं छोड़ रहे हैं। शुभ को भारतीय पौराणिक कथाओं पर पूरा विश्वास है। उसके अनुसार अब महायुद्ध निकट है। कलयुग को उसकी चरम सीमा तक पहुंचाने का समय आ गया है। असुर अब फैसला कर लेता है कि वह पूरी दुनिया पर राज करेगा।

कई नई बातों का होगा खुलासा
पहला सीजन जब खत्म हुआ था तो दर्शक ये जानना चाहते थे कि आखिर असली असुर कौन है और उसका क्या होगा। वहीं अब दूसरे सीजन में सारी चीजें खुलक सामने आ जाएंगी। इस केस में काम करते हुए अरशद वारसी और बरुन सोबती को बहुत कुछ नया पता चल जाता है। हालांकि हर किरदार अपनी समस्याओं से परेशान नजर आता है। वहीं बेटी की मौत के बाद पत्नी नैना, निखिल को तलाक देने का फैसला कर लेती है। निखिल बुरी तरह टूट जाता है और सबसे दूरी बना लेता है।
शांति के लिए आश्र पहुंच चुके हैं अरशद वारसी
वहीं नैना अपनी बेटी के कातिलों को सजा दिलवाने के लिए अरशद वारसी के पास जाती है। धनंजय सस्पेंड होने के बाद धर्मशाला के एक आश्रम में पहुंच जाता है। वहां उसे बहुत शांति मिलती है। लेकिन अंत में इस केस पर धनंजय और निखिल को एकजुट होना ही पड़ता है। दूसरी ओर कोर्ट, केसर भारद्वाज के खिलाफ 'असुर' होने का कोई सबूत न मिलने के कारण जमानत पर रिहा कर देती है। क्या असर पकड़ा जाएगा, ये बात तो सीरीज देखने के बाद ही पता चल पाएगी।
इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं 'असुर 2'
'असुर 2' वेब सीरीज आपको शुरुआत से टीवी पर बांधे रखने में कामयाब होगा। पहले सीजन के मुकाबले 'असुर 2' में और भी ज्यादा ट्विस्ट नजर आ रहे हैं। पहले सीजन के मुकाबले असर यानी शुभ और भी ज्यादा खूंखार हो जाता है। वहीं अरशद वारसी और बरुन सोबती की जोड़ी ने 'असुर 2' में कमाल की एक्टिंग की है। ये वेब सीरीज आज यानी 1 जून को रिलीज हो गई है। आप इस वेब सीरीज को जियो सिनेमा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications