'ज्योतिषी को मेरी तस्वीरें पसंद नहीं आई थीं', विजय वर्मा ने खोला बड़ा राज, जानें क्या है मामला
Vijay Varma: बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा और एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया की लव स्टोरी के चर्चे इस समय हर जगह हैं। विजय वर्मा ने शॉर्ट फिल्मों से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। विजय वर्मा अपनी दमदार एक्टिंग के साथ साथ अपनी लव लाइफ को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं। हाल ही में विजय वर्मा ने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद करते हुए एक चौंकाने वाला खुलासा किया है।
ज्योतिषी की वजह से विजय वर्मा को नहीं मिली थी फिल्म
एक इंटरव्यू में बात करते हुए विजय वर्मा ने बताया कि हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने ही उन्हें एक्टर बनने की सलाह दी थी। विजय वर्मा ने बताया कि एक बार उन्हें एक फिल्म से हटा दिया गया था क्योंकि ज्योतिषी को उनकी तस्वीरें पसंद नहीं आई थीं। विजय ने बताया कि कैसे नसीरुद्दीन शाह की वजह से उन्होंने कभी हार नहीं मानी और करियर में सफलता हासिल करने के लिए आगे बढ़ते रहे।

ज्योतिषी को मेरी तस्वीरें पसंद नहीं आई थीं
विजय वर्मा ने कहा- एक बार मुझे पता चला कि मुझे एक किरदार के लिए चुना गया है और फिर मुझसे कुछ तस्वीरें भेजने के लिए कहा गया था। मैं किसी का नाम नहीं बताऊंगा लेकिन उस बार सबकुछ गलत हुआ। उसके बाद मुझे फिल्म से निकाल दिया गया और मेरा मानना है कि इसका कारण ये था कि एक ज्योतिषी को मेरी तस्वीरें पसंद नहीं आई थीं। उन्होंने मुझे कास्ट करने के लिए मना कर दिया था। दरअसल ज्योतिषी को मुझ पर विश्वास नहीं था।
नसीरुद्दीन शाह ने विजय वर्मा को दी थी ये सलाह
विजय वर्मा ने नसीरुद्दीन शाह के बारे में बात करते हुए कहा- मैंने कभी उम्मीद नहीं खोई। जब हम छात्र थे तो नसीरुद्दीन शाह ने हमें बहुत कुछ बताया था। उन्होंने कहा था- अगर आप अभिनेता बनना चाहते हैं लेकिन आपके पास प्लान बी भी है, तो बस प्लान बी लें क्योंकि अगर आप अभिनेता बनना चाहते हैं, आपको बहुत कठिन समय से गुजरना होगा। ये आपके लिए आसान नहीं हो सकता है। मैंनें उनीक बात मानते हुए कभी हार नहीं मानी।
विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया का रिश्ता
आपको बता दें कि विजय वर्मा अपनी एक्टिंग के साथ साथ एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के साथ अपने अफेयर को लेकर भी खबरों में बने रहते हैं। दोनों अकस्र एकसाथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आते हैं। दोनों बी टाउन की पार्टीज और इवेंट्स में भी एक दूसरे के साथ ही पहुंचते हैं।












Click it and Unblock the Notifications