Asrani Last Video: मौत से 7 दिन पहले असरानी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था ऐसा वीडियो, क्या है रील की कहानी?

Asrani Last Video: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और मशहूर कॉमेडियन असरानी का गत 20 अक्टूबर 2025 को यानी दिवाली के दिन निधन हो गया। 84 साल के असरानी पिछले कई दिनों से मुंबई के जुहू स्थित भारतीय आरोग्य निधि अस्पताल में भर्ती थे और उनका इलाज चल रहा था।

एक्टर और कॉमेडियन असरानी की मौत
असरानी के मैनेजर बाबूभाई थिबा ने बताया था कि असरानी पिछले कुछ समय से सांस संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। वह काफी अस्वस्थ थे। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। जांच में पता चला था कि असरानी के फेफड़ों में पानी भर गया था।

Asrani Last Video

दिवाली के दिन दुनिया को कहा अलविदा

मैनेजर के अनुसार असरानी का इलाज चल रहा था लेकिन वह रिकवर नहीं कर पाए। आखिरकार दिवाली के दिन उन्होंने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।

मौत के 6 घंटे पहले फैंस को दी थी दिवाली की बधाई

आपको बता दें कि असरानी की मौत की खबर से फिल्म इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों में गहरा शोक है। खास बात ये है कि उन्होंने निधन से महज 6 घंटे पहले ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस को दीपावली की शुभकामनाएं दी थीं। वहीं सोशल मीडिया पर असरानी का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस की आंखें नम हो गई हैं।

मौत से 7 दिन पहले याद किया था कादर खान को

-आपको बता दें कि असरानी ने दिवाली से एक हफ्ते पहले एक इमोशनल वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह अपने पुराने दोस्त और को-एक्टर कादर खान के साथ नजर आ रहे थे।

-वीडियो में कादर खान की आवाज गूंजती है- मैं लब-ए-शिकवा को सी लेता हूं, चंद घड़ियां हैं यूं ही जी लेता हूं...मगर एक बार समझ लेता हूं जिसे दोस्त का हाथ, फिर उस हाथ से जहर भी पी लेता हूं।

-इस वीडियो को शेयर करते हुए असरानी ने लिखा था- मिस यू कादर खान साहब (Miss You Kader Khan Saab)। इसके साथ ही उन्होंने दिल और इमोशनल इमोजी भी लगाए थे।

-कमेंट सेक्शन में असरानी ने लिखा था- जहां दुनिया तुमसे बदलने को कहे, वहां दोस्त वो है जो तुम्हें तुम्हारे जैसे ही अपनाए। इस पोस्ट को हजारों फैंस ने पसंद किया था और अब वही वीडियो असरानी की याद में सोशल मीडिया पर दोबारा शेयर किया जा रहा है।

असरानी का शानदार फिल्मी करियर

असरानी ने ढोल, धमाल, खट्टा मीठा, शोले, छोटी सी बात और बावर्ची जैसी सुपरहिट फिल्मों में अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी है। ब्लॉकबस्टर फिल्म शोले में उनका मशहूर डायलॉग- हम अंग्रेजों के जमाने के जेलर हैं, आज भी हिंदी सिनेमा का आइकॉनिक संवाद माना जाता है।

फैंस ने सोशल मीडिया पर दी श्रद्धांजलि

असरानी के अचानक निधन से फैंस गहरे सदमे में हैं। सोशल मीडिया पर लोग उनकी तस्वीरें और क्लासिक फिल्मों के क्लिप्स शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। हिंदी सिनेमा के इस हास्य सम्राट ने जाते-जाते भी मुस्कुराहट की एक आखिरी झलक छोड़ दी। असरानी अब नहीं रहे, लेकिन उनका ह्यूमर और इंसानियत हमेशा जिंदा रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+