नहीं रहे असरानी, इस सीरीज में कुछ दिन पहले ही आए नजर, आखिर अचानक क्या हुआ कि चली गई जान?
Asrani Death Reason: अंग्रेजों के जमाने के जेलर....इस डायलॉग के दुनियाभर में मशहूर दिग्गज एक्टर असरानी का निधन हो गया है। उन्होंने आज यानी 20 अक्तूबर 2025 सोमवार के दिन अंतिम सांस ली। रिपोर्ट्स की के मुताबिक, वे पिछले चार दिनों से मुंबई के अस्पताल में भर्ती थे। जहां उन्होंने आज दोपहर करीब 3 से 3.30 बजे दम तोड़ दिया।

निधन के तुरंत बाद उनके परिवार ने मुंबई के सांताक्रूज के शास्त्री नगर स्थित श्मशान भूमि में अंतिम संस्कार कर दिया। इसके बाद ही उन्होंने असरानी के निधन की जानकारी सार्वजनिक की। बता दें, असरानी 84 साल के थे और पूरा नाम गोवर्धन असरानी था।
पुणे के फिल्म इंस्टीट्यूट से पढ़े असरानी ने अपना फिल्मी डेब्यू 'हरे कांच की चूड़िया' से किया। जो साल 1967 में आई थी। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। वे लगातार फिल्मों में नजर आते रहे और अपनी कॉमिक टाइमिंग से दुनिया को हंसाते रहे। वे आखिरी बार काजोल और जिसु सेनगुप्ता की सीरीज The Trial Season 2 में नजर आए थे। इसमें उन्होंने नवरोज इलेक्ट्रिकवाला का किरदार निभाया था। वे इस सीरीज में भले और चंगे लग रहे थे। इस सीरीज में भी उन्हें दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। इसके बाद ये सवाल उठता है कि आखिर अचानक असरानी को क्या हुआ? जिससे उनकी जान चली गई?
रिपोर्ट्स की माने तो असरानी को स्वास्थ संबंधी बीमारी के चलते आरोग्य निधि अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन किसी बीमारी की वजह से उनकी जान गई, इसकी जानकारी अभी असरानी के परिवार की तरफ से नहीं दी गई है। बता दें, असरानी का जन्म 1941 में जयपुर में हुआ था। शुरुआती पढ़ाई उन्होंने सेंट ज़ेवियर्स स्कूल से की और बाद में पुणे के फिल्म इंस्टिट्यूट गए। वहां से निकले असरानी ने सितारों से भरे बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई-बिना किसी 'हीरो' या 'विलेन' की छवि के। वह चेहरे से साधारण थे, लेकिन अभिनय से असाधारण। उनकी मुस्कान में चमक थी और संवादों में मासूमियत। यही कारण था कि दर्शक उन्हें अपने घर जैसा अपनापन देते थे।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications