Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

किस धर्म और जाति से ताल्लुक रखते थे असरानी? असली नाम जान उड़ जाएंगे होश

Asrani Caste And Religion: दिग्गज एक्टर असरानी का निधन हो गया। वे 84 साल के थे और सोमवार 20 अक्टू बर की दोपहर मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। रिपोर्ट्स की माने तो असरानी को चार दिन पहले स्वास्थ संबंधी दिक्कतों के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां उन्होंने आखिरी सांस ली। इसके बाद असरानी का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। क्योंकि उनकी आखिरी ख्वाहिश भी यही थी।

असरानी के निधन का दिन दीवाली के दिन हुआ है। इसके बाद लोग उनका धर्म और उनकी जाति के बारे में जानना चाह रहे हैं। ऐसे में हम अपनी इस रिपोर्ट में इस बारे में जानकारी दे रहे हैं। साथ ही ये भी बताएंगे कि उनके परिवार में कौन-कौन है?

Asrani Caste And Religion

सबसे पहले बात करें असरानी के धर्म की तो वो हिंदू थे। जी हां, असरानी एक सिंधी हिंदू परिवार में पैदा हुए थे। उनका जन्म 1 जनवरी 1941 को जयपुर में एक मध्यमवर्गीय सिंधी परिवार में हुआ था। रिपोर्ट्स की माने तो उनका परिवार सिंध से पलायन कर भारत के जयपुर में बसा था। असरानी का पूरा और असली नाम गोवर्धन असरानी है। लेकिन फिल्मों में आने के बाद उन्होंने अपने 'सरनेम' को ही नाम बना लिया। इसलिए कई लोग उन्हें मुस्लिम समुदाय का मानते थे। जो सच नहीं है।

बता दें, पुणे के फिल्म इंस्टीट्यूट से पढ़े असरानी ने अपना फिल्मी डेब्यू 'हरे कांच की चूड़िया' से किया। जो साल 1967 में आई थी। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। वे लगातार फिल्मों में नजर आते रहे और अपनी कॉमिक टाइमिंग से दुनिया को हंसाते रहे। वे आखिरी बार काजोल और जिसु सेनगुप्ता की सीरीज The Trial Season 2 में नजर आए थे। इसमें उन्होंने नवरोज इलेक्ट्रिकवाला का किरदार निभाया था। वे इस सीरीज में भले और चंगे लग रहे थे। इसके अलावा वो अपने अंतिम दिनों में प्रियदर्शन की फिल्मों की शूटिंग कर रहे थे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+