हिंदू-मुस्लिम नहीं बल्कि ये थी आसिम-हिमांशी के ब्रेकअप की वजह, इस शख्स ने खोल दी सारी पोल

Asim-Himanshi: आसिम रियाज और हिमांशी खुराना ने पिछले साल ब्रेकअप कर फैंस को तगड़ा झटका दिया। फैंस को दूर-दूर तक उम्मीद नहीं थी कि कपल गोल देने वाला ये कपल अपनी राहें अलग कर देगा। हिमांशी ने ही ब्रेकअप की खबरों पर मुहर लगाई थी। तब दोनों ने ब्रेकअप की वजह धर्म को बताया था। मगर अब आसिम और हिमांशी के ब्रेकअप का कारण सामने आया है।

हिमांशी ने आसिम संग अलग होने की खबर को शेयर करते हुए बताया कि धर्म की वजह से वे अपने प्यार की कुर्बानी दे रहे हैं। हमारे मन में एक दूसरे के खिलाफ कुछ भी नहीं है। आसिम ने भी ब्रेकअप के पीछे की वजह को धर्म ही बताया था। हालांकि अब बिग बॉस फेम अबू मलिक ने इसके पीछे की वजह साफ की है।

Asim Riaz

अब अन्नू मलिक के भाई और बिग बॉस फेम अबू मलिक ने खुलासा करते हुए आसिम और हिमांशी के ब्रेकअप का खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि आसिम हिमांशी पर काफी कुछ थोपते थे। जैसे कि उन्हें क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। हिमांशी को अपना करियर बनाना था और इसलिए ये उनके रिश्ते में एक समस्या बन गई होगी।

अबू ने आसिम को एक अच्छा इंसान बताते हुए कहा कि वो अच्छा इंसान है मगर वो चाहता है कि हर कोई उसके लिए मौजूद रहे। सिंगर ने कहा कि हमारी इंडस्ट्री के लोगों को तब तक डेट नहीं करना चाहिए, जब तक कि दोनों एक दूसरे को स्वीकार करने के लिये तैयार ना हों। उन्होंने आगे कहा कि धर्म एक मुद्दा हो सकता है मगर ये एकमात्र कारण नहीं हो सकता।

बताते चलें कि 7 दिसंबर 2023 को आसिम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि उन्होंने हिमांशी से अलग होने का फैसला लिया है। क्योंकि दोनों की धार्मिक मान्यताएं अलग अलग हैं। वहीं हिमांशी ने भी ये बात साफ की थी कि वे अब आसिम के साथ नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+