4 साल की शादी टूटने के बाद 3 साल छोटे एक्टर संग रचाई शादी, जानें TV की 'वैंप' अश्विनी कलसेकर से जुड़ी ये बात

Ashwini Kalsekar News: टेलीविजन में हमेशा नेगेटिव किरदार निभाने वालीं अश्विनी कलसेकर को लोग बहुत पसंद करते हैं। टीवी पर उनके नेगेटिव किरदारों को हमेशा से तारीफ मिली है। मगर बहुत कम ही लोग उनके बारे में ये बातें जानते हैं।

जोधा अकबर में महामंगा को तो आपने देखा ही होगा। अपने किरदार का जादू चलाने वालीं अश्विनी की पर्सनल लाइफ भी इतनी ही दिलचस्प है, जितने कि टीवी में उनके किरदार। चलिये आज बात करते हैं उनकी लव लाइफ के बारे में।

Ashwini Kalsekar

बताते चलें कि अश्विनी कलसेकर की दो बार शादी हो चुकी है। पहली शादी उनकी ज्यादा टिक नहीं पाई थी और सिर्फ दो साल ही चली थी। साल 1998 में उन्होंने नितीश पांडे से पहली शादी की थी।

लेकिन फिर चार साल बाद यानी 2002 में उनका तलाक हो गया। ये शादी बस इतने ही साल टिक सकी। लेकिन इसके बाद एक बार फिर अश्विनी की जिंदगी में प्यार ने दस्तक दी।

इस बार अश्विनी का अपने से 3 साल छोटे एक्टर मुरली शर्मा के प्यार में पड़ गईं। दोनों की पहली मुलाकात अपहरण के सेट पर हुई थी, जहां पहले दोनों दोस्त बने और फिर ये दोस्ती प्यार में बदल गई। फिर दोनों ने शादी कर ली।

अभिनेत्री और मुरली शर्मा की शादी को पूरे 14 साल बीत चुके हैं। दोनों का रिश्ता बेहद अच्छा चल रहा है। पुराने प्यार से तो एक्ट्रेस ने किनारा कर लिया था मगर मुरली संग उन्हें अच्छा खासा वक्त बीत चुका है। हालांकि, शादी के इतने सालों के बाद भी दोनों के बच्चे नहीं हैं।

बताते चलें कि अश्विनी कलसेकर फिल्म मेरी क्रिसमस में नजर आएंगी। कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की ये फिल्म अगले साल रिलीज होगी। 12 जनवरी को फिल्म रिलीज होने जा रही है ऐसे में फैंस इसे लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+