इस एक गलती के लिए अशोक कुमार को कभी नहीं मिली माफी, राज कपूर की शादी पर हुई थी ऐसी हरकत
Ashok Kumar Birth Anniversary: दिवंगत अभिनेता अशोक कुमार से एक गलती हो गई थी या कहा जाए कि उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया था, जिसके कारण राज कपूर उनसे बहुत नाराज हो गए थे।
Ashok Kumar Birth Anniversary: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेताओं में से एक अशोक कुमार की एक्टिंग के लोग दीवाने थे। दिवंगत एक्टर अशोक कुमार जब स्क्रीन पर नजर आते थे तो लोग चुप बैठकर उनकी एक्टिंग देखते थे। अशोक कुमार ने अपनी चमक से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में रोशनी बिखेरी। दादामुनी के नाम से मशहूर अशोक कुमार ने काफी लंबे समय तक फिल्मों में काम किया। इस वजह से उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है। लेकिन अशोक कुमार से एक गलती हो गई थी या कहा जाए कि उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया था, जिसके कारण राज कपूर उनसे बहुत नाराज हो गए थे और उन्हें इस गलती के लिए कभी माफ नहीं किया गया। आज दिवंगत अभिनेता अशोक कुमार की 111वां जन्मदिवस है। आइए इस मौके पर आपको बताते हैं कि आखिर अशोक कुमार ने राज कपूर के साथ ऐसा क्या कर िदया था कि वह कभी उन्हें माफ ही नहीं कर सके।

लॉ की परीक्षा में फेल होकर पहुंचे थे मुंबई
आपको बता दें कि अशोक कुमार का असली नाम कुमुदलाल गांगुली था। बहुत ही कम उम्र में उनकी शादी कर दी गई थी। उस समय उन्होंने फिल्मों में आने के बारे में सोचा भी नहीं था। अशोक कुमार का पारिवारिक जीवन बहुत अच्छा बीता था। उनके एक बेटा और तीन बेटियां हुईं। अशोक कुमार के पिता चाहते थे कि उनका बेटा बकील बनें लेकिव वह लॉ कॉलेज की परीक्षा में फेल हो गए और डांट से बचने के लिए घर से भागकर मुंबई पहुंच गए थे। मुंबई में अशोक कुमार की दीदी रहती थीं। उन्होंने अपने पति से कहकर भाई अशोक को बॉम्बे टॉकीज में लैब असिस्टेंट बना दिया। इसके बाद अशोक कुमार ने फिल्मी दुनिया में अपना एक अलग ही स्टारडम बना लिया।

राज कपूर हो गए थे अशोक कुमार से गुस्सा
अशोक कुमार ने मधुबाला से लेकर देविका रानी और मीना कुमारी तक अपने दौर की टॉप हीरोइनों के साथ फिल्मों में रोमांस किया था। अशोक कुमार का जलवा कुछ ऐसा था कि हर कोई उनके साथ काम करना चाहता था। उन्हें एक झलक देखना चाहता था। लेकिन एक बार अशोक कुमार की झलक के चक्कर में राज कपूर का अपनी शादी पर ही मूड खराब हो गया और उन्होंने अशोक कुमार को कभी माफ नहीं किया।

शादी के दिन स्टेज पर हुई ऐसी घटना
दरअसल साल 1946 में उस समय के मशहूर एक्टर और डायरेक्टर राज कपूर की कृष्णा मल्होत्रा से शादी हुई थी। अशोक कुमार उस वक्त बॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज कर रहे थे। अशोक कुमार को राज कपूर ने अपनी शादी में निमंत्रित किया था। कृष्णा को इस बारे में कुछ पता नहीं था। जैसे ही अशोक कुमार अपने दोस्त राज कपूर और कृष्णा को शादी की बधाई देने के लिए स्टेज पर चढ़े, कृष्णा उन्हें देखकर बहुत खुश हो गई।

कृष्णा जी ने उठा दिया था घूंघट
कृष्णा स्टेज पर अशोक कुमार को देखकर खुशी के मारे खुद पर काबू नहीं रख सकीं और उन्हें देखने के लिए अपना घूंघट उठा दिया। राज कपूर इसी बात पर नाराज हो गए कि अशोक कुमार को देखने के लिए कृष्णा ने अपना घूंघट क्यों उठाया। इस घटना के बारे में अशोक कुमार की बड़ी बेटी भारती जाफरी ने फिल्म क्रिटिक खालिद मोहम्मद के साथ बातचीत में बताया था।

बेटी भारती जाफरी ने बताया पिता के बारे में
भारती जाफरी ने एक इंटरव्यू में कहा था- राज कपूर की शादी में पापा गए थे। जब वह राज कपूर और कृष्णा जी को बधाई देने के लिए स्टेज पर गए तो कृष्णा जी ने अपना घूंघट उठा दिया और बोलीं-ओह अशोक कुमार हैं ये तो। मैं बहुत खुश हूं। राज कपूर ने पापा को इस बात के लिए कभी माफ नहीं किया। राज कपूर को शिकायत थी कि अशोक कुमार ने उनकी शादी पर उनसे ही कृष्णा जी का ध्यान डायवर्ट कर दिया था।

साल 2001 में हुआ अशोक कुमार का निधन
अशोक कुमार का साल 2001 में 90 साल की उम्र में निधन हो गया। दिवंगत अभिनेता अशोक कुमार एक्टर के साथ साथ सिंगर और पेंटर भी थे। अशोक कुमार के छोटे भाई किशोर कुमार भी जाने-माने सिंगर और म्यूजिक कंपोजर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अशोक कुमार के पास होमियोपैथी की भी डिग्री थी। वह मरीजों की जांच भी करते थे।












Click it and Unblock the Notifications