दूसरी पत्नी रूपाली पर प्यार लुटाते दिखे Ashish Vidyarthi, कपल की शादी की अनसीन तस्वीरें हुईं वायरल
आशीष विद्यार्थी इन दिनों अपनी दूसरी शादी को लेकर चर्चा में हैं। एक्टर ने 60 साल की उम्र में रूपाली बरुआ से ब्याह रचाया। अब शादी की कुछ अनसीन सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Ashish Vidyarthi Wedding Unseen Photos: बॉलीवुड जगत के जाने-माने अभिनेता आशीष विद्यार्थी इन दिनों अपनी दूसरी शादी को लेकर चर्चा में हैं। एक्टर ने 60 साल की उम्र में असम की रहने वाली बिजनेसवुमन रूपाली बरुआ से शादी की। अब सोशल मीडिया पर कपल की कुछ अनसीन तस्वीरें सामने आई हैं।
आशीष और रूपाली की शादी की अनदेखी तस्वीरें वायरल
बॉलीवुड जगत के मशहूर विलेन आशीष विद्यार्थी ने एक बार फिर अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला लिया है। एक्टर ने अपनी पहली पत्नी को तलाक देने के बाद रूपाली बरुआ से ब्याह रचा लिया। एक्टर के इस फैसले उनके फैंस काफी हैरान हैं। वहीं कुछ फैंस उनको सोशल मीडिया पर शादी की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
25 मई को कपल ने की कोर्ट मैरिज
25 मई को आशीष विद्यार्थी ने कोलकाता के टोली क्लब में परिवार वाले और करीबी दोस्त के बीच शादी की। एक्टर के इस फैसले से उनके परिवार वाले भी काफी खुश हैं। वहीं तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है। कपल की मैरिज सोशल मीडिया पर आने के बाद हर कोई उनकी शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार कर रहा था।
पत्नी के साथ एक्टर ने लगाए जमकर ठुमके
पहली तस्वीर में देखा जा सकता है कि आशीष अपनी पत्नी रूपाली बरुआ को प्यार से मंगलसूत्र पहना रहे हैं। जो कि बेहद खूबसूरत है। वहीं अन्य तस्वीरों में कपल डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा एक्टर और रूपाली अपने परिवार वाले और करीबी दोस्तों के साथ जमकर पोज देते हुए दिखाई दिए। रिपोर्ट्स की मानें तो ये कपल जल्द ही कोलकाता में अपने दोस्तों के लिए रिसेप्शन पार्टी का आयोजन करने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications