'लता दीदी' के साथ तस्वीर शेयर कर इमोशनल हुईं आशा भोसले, लिखा- वो भी क्या दिन थे...
मुंबई। बीते रविवार को भारत की सुर कोकिला लता मंगेशकर का निधन हो गया, जो पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। उनके चाहने वालों से लेकर अपनों तक ने लता मंगेशकर से जुड़ी यादों को शेयर किया और अपना दुख व्यक्त किया। इसी कड़ी में लता मंगेशकर की छोटी बहन आशा भोसले ने अपनी बड़ी बहन से जुड़ी एक तस्वीर शेयर की, जिसने हर किसी को इमोशनल कर दिया।

आशा भोसले ने शेयर की बचपन की फोटो
आशा भोसले ने अपनी लता दीदी को याद करने के लिए बीते दिनों की एक अनमोल याद शेयर की। गायिका द्वारा साझा की गई तस्वीर आशा और लता के बचपन की है। जहां आशा को एक डेस्क पर बैठे देखा जा सकता है, वहीं दिवंगत गायिका लता मंगेशकर को उनके बगल में खड़ा देखा जा सकता है।
लोगों ने कमेंट सेक्शन में दिवंगत गायिका को किया याद
आशा भोंसले ने फोटो को कैप्शन दिया, "बचपन के दिन भी क्या दिन। दीदी और मैं। वहीं इस पोस्ट पर फैंस ने कमेंट सेक्शन में लता मंगेशकर को याद किया। कमेंट में कई लोगों ने कई टूटे हुए दिल वाला इमोजी लगाया। जबकि अन्य ने कहा कि उन्हें लता दीदी की याद आती है।

लता मंगेशकर को भारत रत्न से किया गया था सम्मानित
अपने सात दशक लंबे करियर में, उन्होंने हमें ऐ मेरे वतन के लोगो, लग जा गले, ये कहां आ गए हैं हम और प्यार किया तो डरना क्या जैसे बेहतरीन गाने दिए। उनकी असाधारण प्रतिभा के लिए, उन्हें भारत रत्न, पद्म विभूषण, पद्म भूषण और दादा साहब फाल्के पुरस्कार सहित अनगिनत पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था।
Recommended Video

8 जनवरी को अस्पताल में किया गया था भर्ती
लता मंगेशकर का आज 92 साल की उम्र में निधन हो गया। कोविड पॉजिटिव होने के बाद उन्हें 8 जनवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले कुछ हफ्तों से उनका आईसीयू में इलाज चल रहा था। हाल ही में सुधार के लक्षण दिखने के बाद, उनकी तबीयत बिगड़ गई और कल 6 फरवरी को उनका निधन हो गया।












Click it and Unblock the Notifications