Asha Bhosle की मौत का गम सह नहीं कर पा रहीं पोती Zanai, रो-रोकर हुआ बुरा हाल, सफेद फूलों से सजा श्मशान घाट
Asha Bhosle Grand Daughter Zanai Bhosle: भारतीय संगीत जगत की महान गायिका आशा भोसले अब इस दुनिया में नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है, जिससे पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। आज यानी 13 अप्रैल 2026 (सोमवार) शाम 4 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क स्थित श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब
आशा भोसले की अंतिम यात्रा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और उन्हें विदाई देने के लिए फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का जमावड़ा लगने लगा है। आशा भोसले ने सात दशकों तक अपनी मधुर आवाज से लोगों का मनोरंजन किया था। ऐसे में उनके अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। हर कोई अपने पसंदीदा कलाकार को आखिरी बार देखने और श्रद्धांजलि देने के लिए बेताब नजर आ रहा है।

दादी के जाने से बिखर गई हैं जनाई भोसले
-इसी बीच सोशल मीडिया पर कुछ भावुक कर देने वाले वीडियोज तेजी से वायरल हो रहे हैं, जो इस दुखद माहौल की गहराई को बयां कर रहे हैं। इन वायरल वीडियोज में जनाई भोसले का दर्द साफ नजर आ रहा है। वह अपनी दादी के निधन के बाद पूरी तरह टूट चुकी हैं और फूट-फूटकर रोती दिखाई दे रही हैं।
-जनाई भोसले को परिवार के सदस्यों और अंतिम दर्शन के लिए आने वाले लोगों से गले लगकर रोते हुए देखा गया। उनकी हालत देखकर साफ पता चलता है कि वह अपनी दादी के कितनी करीब थीं। दोनों के बीच खास बॉन्ड था, जिसे अक्सर पब्लिक अपीयरेंस और एयरपोर्ट पर साथ देखकर महसूस किया जाता था।
सफेद फूलों से सजा श्मशान घाट, भावुक कर देने वाला माहौल
आशा भोसले के अंतिम संस्कार के लिए Swargiya Bhagoji Balooji Keer Hindu Crematorium में विशेष तैयारियां की गई हैं। पूरे श्मशान घाट को सफेद फूलों से सजाया गया है, जो माहौल को और भी भावुक बना रहा है। सफेद फूलों की ये सजावट मानो उनके प्रति श्रद्धा और सम्मान का प्रतीक बन गई है।
बॉलीवुड सेलेब्स भी देंगे अंतिम विदाई
आशा भोसले की अंतिम यात्रा में फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री के कई बड़े नामों के शामिल होने की उम्मीद है। हर कोई इस महान कलाकार को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंच रहा है।
अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में ली अंतिम सांस
बताया जा रहा है कि गत 11 अप्रैल 2026 (शनिवार) को आशआ भोसले की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल (Breach Candy Hospital) में भर्ती कराया गया था। वहीं इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली थी।
एक युग का अंत लेकिन आवाज रहेगी अमर
आशा भोसले सिर्फ एक गायिका नहीं थीं बल्कि संगीत की दुनिया की एक पूरी विरासत थीं। उनके जाने से एक युग का अंत हो गया है लेकिन उनकी आवाज, उनके गाने और उनकी यादें हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगी।












Click it and Unblock the Notifications