आर्यन खान की वेब सीरीज ‘The Ba***ds of Bollywood’ का दूसरा रोमांटिक गाना आउट, शाहरुख खान ने ऐसे दिया रिएक्शन
Aryan Khan New Web Series: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की मोस्टअवेटेड वेब सीरीज़ 'The Ba**ds of Bollywood'* का दूसरा गाना रिलीज हो गया है। इस गाने का टाइटल है 'तू पहली तू आख़िरी' जिसे सिंगर अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है।
गाना रोमांस और इमोशन्स से भरपूर है और इसमें मुख्य कलाकार लक्ष्य और साहेर बंबा की शानदार केमिस्ट्री दिखाई गई है। मेकर्स ने इसे शेयर करते हुए लिखा - "The most beautiful way to say Forever."

गाने की खास बात यह है कि इसे नेशनल अवॉर्ड विजेता म्यूज़िक डायरेक्टर शशवत सचदेव ने कंपोज़ और प्रोड्यूस किया है। शशवत सचदेव 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक', 'आर्टिकल 370', 'तेजस' और 'केसरी चैप्टर 2' जैसी फिल्मों में भी अपने संगीत का जादू दिखा चुके हैं। उन्होंने 'उरी' के लिए बेस्ट बैकग्राउंड म्यूजिक का नेशनल अवॉर्ड जीता था।
Shah Rukh Khan Reacts: शाहरुख खान ने दी शुभकामनाएं
गाने की रिलीज़ के बाद बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान ने भी इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया। उन्होंने म्यूज़िक डायरेक्टर शशवत की तारीफ करते हुए लिखा - "इस यंग शाश्वत ने #TheBadsofBollywood के संगीत के साथ अद्भुत काम किया है। कड़ी मेहनत, लगन और क्रिएटिविटी के लिए आपको आशीर्वाद दें बेटा। संगीत का यह प्रेम गीत मेरे पसंदीदा गीतों में से एक है। शशि तुम जादू हो और जादू तुम ही हो!!! और @kumaarofficial के बोल बहुत प्यारे हैं पाजी!!!"
गाने के बोल कुमार ने लिखे हैं और इसे बेहद खूबसूरती से अरेंज किया गया है। इससे पहले इसी महीने शो का पहला गाना 'बदली सी हवा है' लॉन्च किया गया था, जिसे बीच बैकड्रॉप पर शूट किया गया। उस गाने में लक्ष्य और साहेर के किरदार दोस्तों संग छुट्टियां एंजॉय करते दिखे थे।
शो की कहानी और स्टारकास्ट
आर्यन खान के निर्देशन में बनी इस सीरीज की कहानी आसमान सिंह नाम के किरदार पर आधारित है, जो इंडिया के सबसे बड़े सुपरस्टार (बॉबी देओल) की बेटी से प्यार कर बैठता है। प्यार की यह कहानी उसे ग्लैमर, शोहरत और अफरा-तफरी की दुनिया में ले जाती है।
सीरीज़ में लक्ष्य और साहेर बंबा के अलावा राघव जुयाल, मोना सिंह, मनोज पाहवा, मनीष चौधरी, अन्या सिंह, गौतमी कपूर, रजत बेदी और विजयंत कोहली भी नजर आएंगे। 'The Ba**ds of Bollywood'* को आर्यन खान ने लिखा और डायरेक्ट किया है। यह वेब सीरीज़ 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications