The Ba**ds of Bollywood: फर्स्ट लुक में आर्यन का अंदाज फैंस को कर गया हैरान, सोशल मीडिया पर रिएक्शन की बाढ़
The Ba**ds of Bollywood First Look: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का डेब्यू शो 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' अब सामने आ चुका है और इसके फर्स्ट लुक ने फैन्स में जबरदस्त हलचल मचा दी है। शो को लेकर एक्साइटमेंट पीक पर है, लेकिन सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा आर्यन की आवाज की हो रही है- जो सुनने में हू-ब-हू उनके पिता शाहरुख जैसी लग रही है।
वीडियो में पर्दे के पीछे रहने के बजाय, आर्यन कैमरे के सामने आते हैं और अपने शो का परिचय इस लाइन के साथ देते हैं- 'पिक्चर तो सालों से बाकी है, पर शो अब शुरू होगा।' टीजर में आर्यन के कैमियो में उन्हें शाहरुख का 'मोहब्बतें' वाला मशहूर डायलॉग बोलते हुए दिखाया गया है, लेकिन जाहिर है, इस स्टार किड ने इसमें अपना एक अलग ही ट्विस्ट जोड़ा है।

फैंस ने आर्यन को बताया शाहरुख खान की जेरॉक्स कॉपी
टीजर रिलीज होने के बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर यह बताना शुरू कर दिया कि आर्यन 'शाहरुख खान की जेरॉक्स कॉपी' लग रहे हैं, उनकी आवाज, हाव-भाव, लुक्स, यहां तक कि उनकी एक्टिंग और डायलॉग डिलीवरी भी शाहरुख से काफी मिलती-जुलती है।
'लगा कि शाहरुख ही वॉइसओवर कर रहे हैं'
रेडिट पर एक फैन ने लिखा, 'मुझे सच में लगा कि शाहरुख ही वॉइसओवर कर रहे हैं। हैरानी की बात है कि उनकी आवाजें कितनी मिलती-जुलती हैं।' एक और कमेंट भी कुछ इसी तरह का था, 'उनकी आवाज भी शाहरुख से मिलती-जुलती है, मुझे लगा शाहरुख हमेशा डबिंग ही करते रहे हैं।'
'शाहरुख खुद को फिर से लॉन्च कर रहे हैं'
एक और यूजर ने मजाक में कहा, 'शाहरुख़ ख़ुद को फिर से लॉन्च कर रहे हैं। बस।' एक अन्य ने लिखा था, 'यार, वो शाहरुख की ज़ेरॉक्स कॉपी कैसे है? अब तक इतनी हाइप समझ नहीं आई थी, लेकिन आर्यन खान वाकई बहुत हॉट हैं।' एक और यूजर ने बताया कि, 'जिस तरह से वो मुस्कुराए, बिल्कुल शाहरुख की तरह।'
द बैड्स ऑफ बॉलीवुड में एक्टर लक्ष्य लीड रोल में हैं, जिन्हें करण जौहर की फिल्म किल में उनकी एक्टिंग के लिए जाना जाता है। उनके साथ सहर बंबा भी मुख्य किरदार निभा रही हैं। शो में मोना सिंह, मनोज पाहवा, मनीष चौधरी, राघव जुयाल, अन्या सिंह और गौतमी कपूर जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।
कब रिलीज होगा शो का प्रीव्यू?
शो का प्रीव्यू 20 अगस्त को आएगा। इससे पहले शाहरुख़ ख़ान ने एक वीडियो के ज़रिए आर्यन के वेब शो का टाइटल लॉन्च किया था। उस वीडियो में शाहरुख़ और आर्यन की मज़ेदार नोकझोंक भी दिखाई गई थी, जिसमें आर्यन ने छोटा सा कैमियो किया था।
शो की कहानी क्या है?
द बैड्स ऑफ़ बॉलीवुड की कहानी एक आउटसाइडर और उसके दोस्तों की है, जो बॉलीवुड की चमकदार लेकिन अनिश्चित दुनिया में कदम रखते हैं। सीरीज में कॉमेडी और ड्रामा के साथ-साथ कई यादगार कैमियो और मजेदार ट्विस्ट दिखाए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications