मुंबई के सबसे महंगे क्लब में आर्यन खान ने की ऐसी पार्टी, ड्रिंक करने का वीडियो हो रहा है वायरल

आर्यन खान को कई इवेंट्स में देखा जा रहा है लेकिन इस बार उन्हें एक क्लब में स्पॉट किया गया, जहां वो ड्रिंक करते नजर आए।

मुंबई, 19 जुलाईः बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान पिछले साल परेशानियों से घिर गए थे। दरअसल उन्हें एनसीबी ने ड्रग्स मामले में गिरफ्तार कर लिया था और उसके बाद से वह सुर्खियों में छा गए थे। आर्यन खान कई दिनों तक जेल में थे। वहीं शाहरुख खान ने बेटे को जमानत दिलाने के लिए बहुत जोर लगाया था। जब आर्यन को जमानत मिली तो वह कई महीनों तक घर से बाहर नहीं निकले। वह किसी भी पब्लिक प्लेस नहीं देखे जाते थे। खबर है कि वह मीडिया के सावलों के डर से घर से बाहर निकलने में कतराते थे। हालांकि, अब उनकी लाइफ धीरे-धीरे नॉर्मल हो रही है। आर्यन खान को मुंबई में कई इवेंट्स में देखा जा रहा है लेकिन इस बार उन्हें एक क्लब में स्पॉट किया गया, जहां वो ड्रिंक करते नजर आए। आर्यन खान का क्लब में ड्रिंक करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

आर्यन खान ड्रिंक करते आए नजर

आर्यन खान ड्रिंक करते आए नजर

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़का नजर आ रहा है, जिसे आर्यन खान बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले उस लड़के ने चेहरे पर मास्क पहना हुआ था लेकिन बाद में वह अपना मास्क हटाकर ड्रिंक पीता है और फिर से मास्क मुंह पर चढ़ा लेता है। भले ही वीडियो में इस लड़के की हल्की-सी झलक मिली हो, लेकिन लोगों का कहना है कि वो आर्यन खान ही है।

आर्यन खान ने क्लब में की पार्टी

आर्यन खान ने क्लब में की पार्टी

जानकारी के अनुसार ये क्लब मुंबई का बहुत ही एक्सपेंसिव क्लब है। इस क्लब में सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान भी मौजूद थे। इब्राहिम अपने दोस्तों के साथ उस क्लब में पार्टी करने के लिए पहुंचे थे। आपको बता दें कि इब्राहिम अली खान की फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसे खुद इब्राहिम ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

ड्रग्स केस में आर्यन को किया गया था गिरफ्तार

ड्रग्स केस में आर्यन को किया गया था गिरफ्तार

आपको बता दें कि शाहरुख खान के 24 वर्षीय बेटे आर्यन खान को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने अक्टूबर 2021 में मुंबई के बाहर एक क्रूज जहाज पर छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया था। जांच जारी रहने की वजह से उन्हें लगभग एक महीने तक हिरासत में रखा गया था। लगभग एक महीने के बाद उन्हें कुछ शर्तों के साथ जमानत दी गई थी।

मई 2022 में मिला क्लीन चिट

मई 2022 में मिला क्लीन चिट

उसके बाद 28 मई 2022 को, जब एनसीबी ने अपनी चार्जशीट दाखिल की, तो उसने कहा कि जांच के दौरान आर्यन खान के पास कोई ड्रग्स नहीं पाया गया, जिसके कारण उन्हें क्लीन चिट दे दी गई। वहीं इस मामले पर शाहरुख खान ने आरोप लगाया था कि उनके बेटे को बिना सबूत के 'बदनाम' किया गया है। शाहरुख खान ने अपने वकील से कहा था- हमें किस तरह के बड़े अपराधियों के रूप में चित्रित किया गया है। ऐसा लग रहा है कि हम बहुत बड़े अपराधी हैं, जो हमारे परिवार के लिए मुश्किल है।

गौरी खान तोड़ सकती हैं चुप्पी

गौरी खान तोड़ सकती हैं चुप्पी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान जल्द ही करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण 7' में नजर आने वाली हैं। बताया जा रहा है कि शो में गौरी बेटे आर्यन की गिरफ्तारी को लेकर बात कर सकीत हैं। गौरी कैमरे पर बता सकती हैं कि जब आर्यन ड्रग्स केस में फंसे थे तो उन पर और उनके परिवार पर क्या बीती थी। हालांकि, इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+