'इक्कीस' में अगस्त्य नंदा को देख रो पड़े अरुण खेत्रपाल के भाई, बोले- 'तुमने मुझे अंदर तक'

अगस्त्य नंदा की आगामी फिल्म 'इक्कीस' की हाल ही में मुंबई में एक विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई, जहां भावनाओं का सैलाब देखने को मिला। इस मौके पर परमवीर चक्र विजेता सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के भाई मुकेश खेत्रपाल फिल्म देखकर बेहद भावुक हो गए। स्क्रीनिंग के बाद उन्होंने अगस्त्य नंदा को गले लगाकर अपनी भावनाएं जाहिर कीं। श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Arun Khetarpal biopic

अरुण खेत्रपाल की वीरगाथा पर आधारित फिल्म
'इक्कीस' भारत के सबसे कम उम्र के परमवीर चक्र विजेता अरुण खेत्रपाल की सच्ची कहानी पर आधारित है। अगस्त्य नंदा ने फिल्म में अरुण खेत्रपाल का किरदार निभाया है, जिन्होंने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में बसंतर की लड़ाई के दौरान असाधारण वीरता दिखाई थी। महज 21 साल की उम्र में उन्होंने दुश्मन के 10 टैंकों को नष्ट किया और देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया।

स्क्रीनिंग के बाद छलके जज़्बात
पीवीआर सिनेमाज द्वारा साझा किए गए वीडियो में देखा गया कि फिल्म खत्म होने के बाद मुकेश खेत्रपाल अगस्त्य नंदा को गले लगाते हैं। आंखों में आंसू लिए उन्होंने कहा, "इस फिल्म ने मुझे अंदर तक झकझोर दिया। तुमने मुझे रुला दिया और उन यादों को फिर से जगा दिया, जिन्हें मैं दिल में दबाए बैठा था।"

'ट्रेलर से कई गुना ज्यादा असरदार'
मुकेश खेत्रपाल ने फिल्म की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि 'इक्कीस' ट्रेलर से कहीं ज्यादा प्रभावशाली है। उन्होंने भावुक होकर अगस्त्य से कहा, "यह फिल्म ट्रेलर से 10, 20 या 100 गुना ज्यादा ताकतवर है। अब तुम जो भी हो, लेकिन जीवन भर अरुण ही रहोगे। यह पहचान कोई तुमसे नहीं छीन सकता। वेल डन!"

दमदार स्टारकास्ट से सजी 'इक्कीस'
फिल्म में अगस्त्य नंदा के अलावा सिमर भाटिया, धर्मेंद्र, जयदीप अहलावत, सिकंदर खेर और दीपक डोबरियाल जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। सभी कलाकारों के अभिनय को लेकर शुरुआती प्रतिक्रियाएं काफी सकारात्मक हैं। फिल्म को इंडस्ट्री के लोगों से भी प्रशंसा मिल रही है। कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर लिखा कि 'इक्कीस' एक सच्ची, संवेदनशील और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म है। उन्होंने धर्मेंद्र के गरिमामय अभिनय और जयदीप अहलावत के उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन की खास सराहना की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+