घर-घर होती है इस एक्टर की पूजा, अब 36 साल बाद पीएम मोदी का निभाएंगे रोल, पोस्टर देख पहचानना हुआ मुश्किल

Arun Govil: मशहूर एक्टर अरुण गोविल ने सिनेमा जगत के वह सितारे हैं जिन्होंने रामानंद सागर की रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाकर घर घर अपनी पहचान बनाई। इस रोल की वजह से आज भी लोग उनकी पूजा करते हैं। अब एक्टर जल्द ही अपनी अगली फिल्म आर्टिकल 370 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।

अरुण गोविल को आखिरी बार फिल्म ओह माय गॉड 2 में देखा गया था। ये फिल्म पिछले साल 2023 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अपनी एक्टिंग से फैंस को प्रभावित करने वाले अरुण गोविल बड़े पर्दे पर भूमिका अब पीएम मोदी की निभाते हुए नजर आएंगे। एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया है।

 Arun Govil

अरुण गोविल ने फिल्म आर्टिकल 370 का पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन पर लिखा, "पूरा का पूरा कश्मीर भारत देश का हिस्सा था, है और रहेगा। फिल्म आर्टिकल 370 में मैंने आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का किरदार अदा किया है। ये मूवी आने वाली 23 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, ऐसे में इसे देखने जरूर जाएं, जय श्री राम।"

अरुण गोविल का ये पोस्टर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक्टर को पीएम मोदी के अवतार में देखकर फैंस खुश हो गए। बता दें कि गुरुवार को आर्टिकल 370 का शानदार ट्रेलर रिलीज किया गया है। इस फिल्म का डायरेक्शन आदित्य सुहास जांभले ने किया है। फिलहाल अरुण गोविल का ये लुक देखने के बाद फैंस को उम्मीद है कि फिल्म शानदार प्रदर्शन करेगी।

हाल ही में अरुण गोविल राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए अयोध्या गए थे। इस खास मौके पर वह रामायण की पूरी स्टारकास्ट के साथ नजर आए। उनके साथ दीपिका चिखिलया और सुनील लहरी भी रामलला के दर्शन करने पहुंचे थे। हालांकि एक्टर को भारी भीड़ की वजह से भगवान राम के दर्शन नहीं मिल पाए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+