कश्मीर की वादियों में पति संग रोमांटिक हुईं गोविंदा की भांजी, Video देख लोगों ने क्यों किया ट्रोल?
शादी के बाद गोविंदा की भांजी आरती सिंह काफी खुश हैं और उनका सोशल मीडिया देखने पर ये बात साफ जाहिर होती है। हाल ही में आरती ने कश्मीर की वादियों से एक शानदार क्लिप शेयर किया है, जिसमें वे पति संग काफी रोमांटिक हो रही हैं। मगर देखते ही देखते इस क्लिप को देखने के बाद लोगों ने उन्हें जबरदस्त तरीके से ट्रोल कर दिया। ऐसा क्यों, चलिये जानते हैं....
आरती सिंह ने पति के हाथों में हाथ डाले वीडियो शेयर किया। सुहाने मौसम के साथ आरती और उनके पति एन्जॉय करते दिखे। मगर लगता है लोगों को ये रास नहीं आया और सोशल मीडिया पर कमेंट सेक्शन में लोग काफी कुछ कहने लगे।

वीडियो शेयर करते हुए इसके कैप्शन में आरती ने लिखा कि ये पहला हॉलिडे है। एक खुशमिजाज बच्चे जैसा महसूस हो रहा है। कश्मीर बहुत खूबसूरत है और तुम्हारी वजह से ये और भी ज्यादा खूबसूरत लगने लगता है। इसके बाद आरती वीडियो में अपने पति को गले लगाती दिखीं।
लोगों ने आरती सिंह का क्लिप देखने के बाद कहा कि क्या आरती और उनके पति कैमरामैन को भी साथ में लेकर गए थे? एक ने कहा कि वीडियो कौन बना रहा है भाई। एक ने कहा कि पब्लिस्टी के लिए कुछ भी मतलब।
बता दें कि ये क्लिप कपल की शादी से पहले का है। दोनों तब घूमने गए थे, जब एक दूसरे को डेट कर रहे थे। फैंस को आरती का कैप्शन देखकर ये लग रहा है कि वो हनीमून पीरियड को कश्मीर में एन्जॉय कर रहे हैं। दोनों बर्फीली वादियों की सैर कर रहे हैं और आरती ने अपने लव दीपक का हाथ थामा हुआ है।
वीडियो में आगे रात का सीन भी है, जहां कपल एक दूसरे के गले लग रहे हैं। दोनों एक दूसरे को किस भी करते हैं। दोनों ने अपने रोमांटिक पलों को कैमरे में कैप्चर किया हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications