अरमान मलिक ने विशाल पांडे को जड़ा थप्पड़, लेकिन बदनाम हो रहा ये सिंगर, कहा- 'मेरी रेपुटेशन खराब कर दी'

Armaan Malik Controversy: बिग-बॉस ओटीटी 3 में जब से यूट्यूबर अरमान मलिक की एंट्री हुई है तब से वह काफी चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने विशाल पांडे को सबके सामने जोरदार तमाचा जड़ दिया। जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर यूट्यूबर को शो से बाहर निकालने की डिमांड हो रही है।

सोशल मीडिया पर एक तरफ अरमान मलिक अपनी दो शादियों की वजह से काफी बदनाम हो रहे हैं। वहीं अब दूसरी तरफ उन्होंने विशाल पांडे को थप्पड़ मार दिया जिसकी वजह से लोग उनसे काफी नाराज हैं। लेकिन इन सबसे मशहूर सिंगर अरमान मलिक परेशान हो गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया कि एक नाम की वजह से सिंगर बदनाम हो रहे हैं।

Armaan Malik

सिंगर अरमान मलिक ने लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने ट्रोल करने वालों पर अपना गुस्सा जाहिर किया। सिंगर ने लिखा, 'मैं पिछले कुछ समय से एक मुद्दे को नजरअंदाज करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन अब यह हाथ से निकलता दिख रहा है और मुझे इसका समाधान करना है।'

अरमान मलिक ने पोस्ट में आगे लिखा, 'एक यूट्यूबर है जिसका पहले ना संदीप था, लेकिन उसने बाद में अपना नाम बदलकर अरमान मलिक रख लिया। इस समय वह रिएलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 3' में कंटेस्टेंट है। जिसकी वजह से लोग काफी कंफ्यूज हो रहे हैं। कई लोग गलती से यूट्यूबर की जगह मुझे टैग कर रहे हैं क्योंकि उन्हें लग रहा है कि एक ही इंसान है।'

अरमान मलिक ने आगे बताया कि उनका यूट्यूबर अरमान मलिक से कोई संबंध नहीं है। इसकी वजह से उनकी इमेज को काफी नुकसान पहुंच रहा है। सिंगर ने लिखा, 'कई लोगों को गुमराह कर रही है, जिन्होंने हमेशा मेरा साथ दिया है। मैं किसी को अपना नाम बदलने और मेरे जैसा नाम अपनाने से नहीं रोक सकता। इसकी वजह से मेरी रेपुटेशन को नुकसान पहुंचा रही है। लेकिन मैं लोगों से ये गुजारिश करता हूं कि कृप्या उनसे (यूट्यूबर अरमान मलिक) से संबंधित किसी भी पोस्ट में मुझे टैग ना करें। धन्यवाद।' अरमान मलिक का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+