अरमान-कृतिका की वीडियो को लेकर मचा बवाल, तो जियो सिनेमा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'चिंता का विषय है'

Bigg Boss OTT 3: 'बिग बॉस ओटीटी 3' में जब से अरमान मलिक की एंट्री हुई है तो वह अक्सर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उनका पत्नी कृतिका मलिक के साथ इंटीमेट वीडियो वायरल हुआ। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है। अब विवाद इतना बढ़ने के बाद जियो सिनेमा ने अपना बयान दिया।

कृतिका मलिक के साथ अरमान मलिक का वीडियो वायरल होने के बाद उन पर आरोप लगा कि वह वह अश्लील हरकतें करते हैं। वहीं शिवसेना विधायक मनीषा कायंदे ने मुंबई पुलिस में इस शो के मालिक के खिलाफ अश्लील कंटेंट दिखाने के सख्त खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। अब शो के जियो सिनेमा ने कहा है कि ये फेक वीडियो है।

Armaan Malik

जियो सिनेमा ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि, 'हमारे प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किए जाने वाले सभी कंटेंट की क्वॉलिटी को सुनिश्चित करने के लिए, तमाम गाइडलाइन्स को फॉलो किया जाता है। बिग बॉस ओटीटी जिसे JioCinema पर स्ट्रीम किया जा रहा है, उसमें ऐसा कोई भी कंटेंट नहीं था। जो वायरल वीडियो है वह पूरी तरह से एडिट किया गया है।'

जियो सिनेमा ने आगे कहा कि, 'ये वीडियो फर्जी है और इसके साथ छेड़छाड़ की गई है। ऐसे में ये चिंता का विषय कि आखिर किसने ये वीडियो एडिट किया है। फिलहाल हमारी टीम इस बात का पता लगा रही है। साथ ही पता लगने पर उस जिम्मेदार इंसान के खिलाफ, बिग बॉस ओटीटी और जियो सिनेमा की छवि को खराब करने के लिए, कार्रवाई की जाएगी।'

यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी दो पत्नियां पायल और कृतिका 'बिग बॉस ओटीटी 3' में एकसाथ एंट्री की थी। हाल ही में पायल मलिक को शो से बाहर कर दिया गया था। वे रियलिटी सीरीज़ के सबसे चर्चित प्रतियोगियों में से एक रहे हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर अरमान मलिक को शो के लिए कंटेस्टेंट के तौर पर चुने जाने पर लोगों आपत्ति जताई है। फैंस का कहना है कि मेकर्स इस तरह से दो शादियों का बढ़ावा दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+