अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल ने खोली पति की ऐसी पोल, 2 शादियों का हुआ भंडाफोड़, बोलीं- मैं लीगल वाइफ हूं

Youtuber Armaan Malik: फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी दो पत्नियां, पायल मलिक और कृतिका मलिक, रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 में हिस्सा लेने के बाद से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। हालांकि, पायल मलिक हाल ही में इस रिएलिटी शो से बाहर हो गई हैं, जिससे फैंस थोड़े निराश हो गए हैं।

पायल मलिक ने अपनी शादी को लेकर कही ऐसी बात
वहीं शो से बाहर आने के बाद पायल मलिक ने अपनी शादी, अपनी सौतन कृतिका मलिक के साथ अपने रिश्ते और कैसे पति अरमान मलिक ने दूसरी महिला को चुनकर उनके साथ गलत किया, इस बारे में मीडिया के सामने खुलकर बात की है। पायल ने ये भी खुलासा किया कि वह अरमान की लीगल वाइफ हैं।

armaan malik first wife payal

'एक से ज्यादा शादियों के सपोर्ट में मैं नहीं'
बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक ने इंडिया टूडे को दिए इंटरव्यू में पति की 2 शादियों को लेकर बात की है। पायल ने कहा- हमारे फैंस को पता होगा कि हमने कभी भी एक से ज्यादा शादियों के सपोर्ट में बात नहीं की है। चाहे वो हमारे व्लॉग्स या इंटरव्यू में हो, हमने कभी भी इसे बढ़ावा नहीं दिया है।

'पति की दूसरी शादी एक महिला के लिए सबसे बड़ा दर्द'
पायल ने कहा- अरमान ने जो भी गलती की, मुझे नहीं लगता कि भारत में किसी भी आदमी को ऐसा करना चाहिए। हम इसे बनाए रखने में कामयाब रहे, लेकिन मुझे नहीं लगता कि कोई और ऐसा कर सकता है। मुझे लगता है कि एक महिला के लिए इससे बड़ा कोई दर्द नहीं है कि उसका पति दूसरी औरत को घर ले आए, मुझे नहीं लगता कि कोई और इसे सहन कर सकता है।

'अरमान ने दूसरी शादी के लिए इस्लाम धर्म नहीं अपनाया'
पायल मलिक ने इस दौरान ये भी खुलासा किया कि अरमान ने अपनी दूसरी शादी बनाए रखने के लिए इस्लाम धर्म नहीं अपनाया है। पायल ने बताया- अरमान एक जाट परिवार से हैं, जबकि मैं एक गुज्जर परिवार से हूं। हिंदू विवाह अधिनियम के अनुसार मैं अरमान की लीगल वाइफ हूं।

'मैं अरमान मलिक की लीगल वाइफ हूं'
पायल ने अरमान और कृतिका की शादी को लेकर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा- कृतिका और अरमान जी की शादी कानूनी नहीं है। हालांकि, जहां तक मैं जानती हूं अगर पहली पत्नी को अपने पति के दोबारा शादी करने से कोई दिक्कत नहीं है, तो ये कोई मुद्दा नहीं है।

armaan malik first wife payal

पायल मलिक ने खोले पर्सनल लाइफ के राज
वहीं इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में पायल मलिक ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किए हैं। उन्होंने कबूल किया है कि अरमान ने उनके साथ गलत किया क्योंकि उन्होंने अरमान से शादी करने के लिए अपने परिवार को छोड़ दिया था। पायल ने कहा- बेशक ना-इंसाफी तो हुई है, मैंने अरमान जी के लिए अपना घर छोड़ा था।

'मैं 8 साल से उन पर डिपेंड थी'
पायल ने आगे कहा- मैं 8 साल से उन पर डिपेंड थी, सिर्फ और सिर्फ उन पर निर्भर थी। मैं उनके साथ रह रही थी और एकदम अचानक ऐसा हो गया है कि उनकी जिंदगी में कोई और आ जाता है तो निश्चित रूप से मेरे साथ ये गलत ही हुआ है।

'अरमान ने मेरे साथ विश्वासघात किया है'
पायल ने आगे बताया- अरमान के विश्वासघात के बावजूद, मैंने उनके साथ रहना चुना क्योंकि मैं उनके प्यार में पागल थी। मेरा एक बेटा चिरायु है, जो अरमान के दूसरी महिला से शादी करने के फैसले को स्वीकार करने का एक और कारण बन गया। हालांकि पायल ने अपीन सौतन कृतिका की जमकर तारीफ भी की और कहा कि वो घर पर मेरी बहन की तरह रहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+