क्या एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के चलते टूटी अर्जुन रामपाल की शादी? बिना वेडिंग के गर्लफ्रेंड हो गई थी प्रेग्नेंट

इन दिनों अर्जुन रामपाल भले ही फिल्मों में ज्यादा नजर नहीं आ रहे हों लेकिन वह एक साउथ अफ्रीकन मॉडल के साथ रिलेशनशिप हैं और इसकी चर्चा हर जगह होती रहती है।

मुंबई, 6 अगस्तः बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक्टर अर्जुन रामपाल न सिर्फ उनकी दमदार एक्टिंग के लिए जाना जाता है बल्कि उनके हैंडसम लुक के पीछे लड़कियां दीवानी हैं। अर्जुन रामपाल एक बहुत ही चर्चित कलाकार हैं और कम वक्त में उन्होंने अपनी जानदार एक्टिंग से फिल्म इंडस्ट्री में अच्छी खासी पहचान बना ली थी। अर्जुन रामपाल को 90 के दशक में सबके चहेते हीरो में से एक माना जाता था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक समय पर अर्जुन रामपाल पर लोग सलमान खान से भी ज्यादा प्यार लुटाते थे। हालांकि अर्जुन रामपाल फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहे हैं।

साउथ अफ्रीकन मॉडल के साथ अर्जुन का रिलेशन

साउथ अफ्रीकन मॉडल के साथ अर्जुन का रिलेशन

जानकारी के अनुसार इन दिनों अर्जुन रामपाल भले ही फिल्मों में ज्यादा नजर नहीं आ रहे हों लेकिन वह एक साउथ अफ्रीकन मॉडल के साथ रिलेशनशिप हैं और इसकी चर्चा हर जगह होती रहती है। आपको बता दें कि अर्जुन रामपाल की काफी समय पहले ही शादी हो चुकी थी। उन्होंने अपनी शादी के 20 साल पूरे कर लिए थे और उसके बाद अपनी पत्नी से तलाक भी ले लिया। आखिर ऐसी क्या वजह थी कि अर्जुन रामपाल ने अपनी 20 साल पुरानी शादी क तोड़कर अपनी पत्नी से तलाक ले लिया था।

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के चलते हुआ तलाक

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के चलते हुआ तलाक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्जुन रामपाल ने अपान फिल्मी करियर शुरू करने से पहले ही शादी कर ली थी। अर्जुन ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद मॉडलिंग की तरफ रुख किया था। वह कई एड फिल्म में काम कर चुके हैं। हालांकि उन्होंने फिल्मों में आने से पहले ही शादी कर ली थी। साल 1998 में उन्होंने भारत की मॉडल मेहर जेसिया से शादी की थी और इन दोनों की शादी शुरुआती कुछ दिनों तक बहुत ही शानदार रही।

अर्जुन ने तोड़ दिया 20 साल पुराना रिश्ता

अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया की दो बेटियां हैं जिनका नाम माहीका और मायरा है। शादी के करीब 20 साल बाद अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया के रिश्ते में मनमुटाव शुरू हुआ। दोनों की तकरार बढ़ती चली गई और साल 2018 में दोनों ने तलाक ले लिया। खबर है कि शादीशुदा होने के बावजूद अर्जुन एक विदेशी मॉडल को डेट कर रहे थे और ये बात उनकी पत्नी मेहर को पता चल गई थी। सिर्फ इतना ही नहीं अर्जुन की नई गर्लफ्रेंड प्रेग्नेंट भी हो गई थीं।

बिना शादी के ही गर्लफ्रेंड हो गई थी प्रेग्नेंट

अर्जुन रामपाल के विदेशी मॉडल को डेट करने की खबरों ने इंडस्ट्री का बाजार गर्म कर दिया था। इस समय अर्जुन ने सोशल मीडिया पर खूब सूर्खियां बटोरीं। हर जगह अर्जुन रामपाल और उनके नए रिलेशनशिप की चर्चा होने लगी थी। अर्जुन रामपाल के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में पता चलने के बाद मेहर ने उन्हें तलाक दे दिया। इसके बाद अर्जुन पत्नी मेहर से अलग हुए और खुद से 15 साल छोटी मॉडल गैब्रिएला डेमेट्रियड्स को जमकर डेट करने लगे। अर्जुन और मॉडल ग्रैबिएला का एक बेटा भी है जि का नाम अरीक रामपाल रखा गया है।

अर्जुन को मिल चुका है नेशनल अवॉर्ड

अर्जुन को मिल चुका है नेशनल अवॉर्ड

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अर्जुन और गैब्रिएला डेमेट्रियड्स ने अभी तक शादी नहीं की है लेकिन दोनों लिव इन में रहते हैं। उनके साथ उनका बेटा भी रहता है। आपको बता दें की अर्जुन कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में हाल ही में 20 साल पूरे किए हैं। साल 2008 में उन्हें अपनी फिल्म 'रॉक ऑन' के लिए नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। फिलहाल अर्जुन राम कई वेब सीरीज की शूटिंग्स में बिजी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+