अंशुला कपूर का रैंप वॉक देख मुस्कुराने लगे अर्जुन कपूर, किया ऐसा काम, वीडियो हो गया वायरल

Anshula Kapoor Ramp Walk: अंशुला कपूर रैंप वॉक करते हुए स्टेज पर आती हैं तो भाई अर्जुन कपूर उन्हें देखकर खुश हो जाते हैं। वह बहन को चियर करते हुए जमकर ताली बजाने लगते हैं।

anshula kapoor

Anshula Kapoor Ramp Walk: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर फिलहाल सुर्खियों में छाई हुई हैं। सोशल मीडिया पर सभी लोग अंशुला कपूर की चर्चाएं कर रहे हैं। वहीं अंशुला कपूर के भाई अर्जुन कपूर भी अपनी बहन पर प्यार उड़ेलते नजर आए हैं। दरअसल अंशुला कपूर ने एक फैशन शो में रैंप वॉक किया है जिसे देखने के लिए उनके भाई अर्जुन कपूर भी वहां पहुंचे थे। अंशुला ने मुंबई में फैशन वीक में रैंप वॉक किया तो भाई अर्जुन कपूर खुद को रोक नहीं पाए और कुर्सी से खड़े होकर बहन के लिए चीयर करने लगे। बहन के लिए अर्जुन का इतना प्यार और सपोर्ट देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। अंशुला का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

अंशुला कपूर ने किया रैंप वॉक

अंशुला कपूर ने किया रैंप वॉक

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि अंशुला कपूर शिमरी ड्रेस में रैंप पर वॉक कर रही हैं। वह एक मॉडल की तरह बहुत ही प्यारी नजर आ रही हैं। जैसे ही वह वॉक करते हुए स्टेज पर आती हैं, भाई अर्जुन कपूर उन्हें देखकर खुश हो जाते हैं। वह बहन को चियर करते हुए जमकर ताली बजाने लगते हैं।

भाई अर्जुन कपूर ने किया बहन को सपोर्ट

इसके बाद अर्जुन कपूर बहन अंशुला को सपोर्ट करने के लिए कुर्सी से खड़े हो जाते हैं और हूटिंग करने लगते हैं। भाई का ये अंदाज देखकर अंशुला भी हंसने लगती हैं। सआथ ही वहां मौजूद लोग भी मुस्कुरा देते हैं।

सोनम कपूर ने पोस्ट किया शेयर

सोनम कपूर ने पोस्ट किया शेयर

आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें अंशुला कपूर रैंप वॉक करती नजर आ रही हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है- अंशुला तुम पर बहुत गर्व है। सोनम कपूर के इस पोस्ट पर आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और अंशुला को बधाई भी दे रहे हैं।

अंशुला के साथ अर्जुन कपूर की बॉन्डिंग

अंशुला के साथ अर्जुन कपूर की बॉन्डिंग

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर हमेशा से ही अपनी छोटी बहन अंशुला कपूर को हर जगह सपोर्ट करते नजर आए हैं। अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर अपनी बहन के साथ कई फोटोज और वीडियोज शेयर करते नजर आते हैं जिनमें दोनों काफी मस्ती करते दिखाई देते हैं।

अंशुला कपूर की बोल्ड तस्वीरें

अंशुला कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपीन बोल्ड तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। आपको बता दें कि मुंबई के इस फैशन वीक में अंशुला कपूर के अलावा सोनाक्षी सिन्हा और अंतरा मारवाह ने भी रैंप वॉक किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+