आखिर मलाइका संग क्या हुई ऐसी बात कि अर्जुन कपूर ने घाटे में बेच दिया अपना शानदार घर?
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने 4बीएचके का एक फ्लैट लिया था। जो कि, मलाइका अरोड़ा के पड़ोस में था। लेकिन, अर्जुन ने अब इस फ्लैट को बेच दिया।
मुंबई, 21 जुलाई: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने हाल ही में मुंबई के बांद्रा वेस्ट में स्थित अपने फ्लैट को बेच दिया है। जो कि, उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के पास था। पिछले साल 2021 में दोनों ने मिलकर इस फ्लैट को 20 लाख में खरीदा था। जिसे उन्होंने 16 लाख में बेच दिया है। यानी कि वो अब अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के पड़ोसी नहीं रहे हैं। खैर अर्जुन कपूर ने इस फ्लैट को क्यों बेचा और इसके पीछे क्या वजह थी चलिए जानते हैं।

अर्जुन कपूर ने बेच दिया अपना घर
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म एक विलेन रिटर्न्स को लेकर चर्चा में हैं। जिसका एक्टर इन दिनों लगातार प्रमोशन करने में व्यस्त हैं। इस बीच अब खबर आ रही है कि अर्जुन कपूर ने अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के नजदीक एक 4बीएचके फ्लैट पिछले साल खरीदा था। जिसे उन्होंने बेच दिया है। अब एक्टर ये फ्लैट इतनी जल्दी क्यों बेचा चलिए इस बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।

मलाइका-अर्जुन अब नही रहे पड़ोसी
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल यानी 2021 में अर्जुन कपूर ने ये फ्लैट 20 करोड़ में खरीदा था जिसे उन्होंने 16 करोड़ मे बेच दिया है। जिससे उन्हें लगभग 4 करोड़ का घाटा हुआ है। फ्लैट के सेल डॉक्युमेंट की रजिस्ट्री 19 मई को हुई थी। इन डॉक्युमेंट्स को अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने साइन किया था। अर्जुन कपूर का यह अपार्टमेंट 4364 स्क्वेयर फीट में है। उनके इस फ्लैट के पास उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा भी रहती थी यानी की दोनों पड़ोसी थे। लेकिन अब अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा के पड़ोसी नहीं रहे हैं।

आखिर क्यों बेचा अर्जुन कपूर ने ये घर?
इस फ्लैट को छोड़ने के बाद अर्जुन कपूर इस समय जुहू स्थित रहेजा ऑर्चिड बिल्डिंग में रह रहे हैं। इस बिल्डिंग में बॉलीवुड के कईं बड़े सेलेब्स भी रहते हैं। जैसे कि सोनाक्षी सिन्हा, करण कुंद्रा, आदि। करण कुंद्रा ने हाल ही में इस बिल्डिंग की 12वें फ्लोर पर 14 करोड़ रुपए में फ्लैट खरीदा है। हालांकि, अर्जुन कपूर ने ये फ्लैट क्यों बेचा या फिर किस वजह से बेचा इससे जुड़ी कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।

क्या जल्द शादी करेंगे मलाइका-अर्जुन?
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा आए दिन अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में दोनों पेरिस वैकेशन पर गए थे। जहां मलाइका ने अर्जुन कपूर का बर्थडे सेलिब्रेट किया था। इस खास मौके की तस्वीरें मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर भी शेयर की थीं। जिसे फैंस ने खूब पसंद किया। इसके बाद से लगातार दोनों की शादी की खबरें लगातार छाई हुई हैं।

अर्जुन कपूर का वर्कफ्रंट
वहीं अर्जुन कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह जल्द ही फिल्म एक विलेन रिटर्न्स में नजर आएंगे। जो कि, 29 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ दिशा पाटनी, जॉन अब्राहम और तारा सुतारिया मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था। अब देखना होगा कि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल कर पाती है।












Click it and Unblock the Notifications