पहले सलमान खान की बहन और अब पूर्व भाभी के साथ है अर्जुन कपूर का रिश्ता, बताई रिलेशनशिप की सच्चाई
अर्जुन कपूर एक समय पर सलमान खान की बहन अर्पिता खान को डेट कर रहे थे। इस वजह से हो गया था ब्रेकअप।
मुंबई, 2 जुलाईः बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस फिल्म में उनके साथ जॉन अब्राहम, तारा सुतारिया और दिशा पटानी भी नजर आएंगी। ये फिल्म आगामी 29 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिलहाल अर्जुन कपूर की इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म के ट्रेलर के रिलीज होने के बाद से अर्जुन कपूर ट्रेंड होने लगे हैं और लोग जमकर उनकी चर्चा कर रहे हैं। ऐसे में आइए आपको बताते हैं अर्जुन कपूर के उस प्यारभरे रिश्ते के बारे में जिस पर कभी वह बात करने से कतराते थे। आपको बता दें कि अर्जुन कपूर एक समय पर बॉलीवुड के सुल्तान यानी सलमान खान की बहन अर्पिता खान को डेट कर रहे थे।

अर्पिता के साथ 2 साल तक की डेटिंग
अर्जुन कपूर और अर्पिता का ये रिलेशनशिप केवल 2 साल ही चल पाया था। वैसे तो अर्जुन कपूर अपने पर्सनल मामलों को लेकर ज्यादा कुछ नहीं बोलते लेकिन इस मामले में उन्होंने खुलकर बात की थी। उन्होंने ये भी बताया था कि जब वह अर्पिता के साथ रिलेशन में थे तो उस समय उनका सलमान खान के साथ कैसा रिश्ता था। बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए अर्जुन कपूर ने कहा था- मेरा अब तक का पहला और एकमात्र सीरियस रिलेशनशिप सिर्फ अर्पिता खान के साथ था। जब मैं 18 साल का था, तब हमने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था और यह केवल 2 साल तक ही चल पाया था।

रिश्ते के बारे में सुनकर हैरान थे सलमान खान
अर्जुन ने बताया- मैं सलमान भाई से पहले से जुड़ा हुआ था। सलमान खान की फिल्म 'मैंने प्यार क्यों किया?' की शूटिंग के दौरान ही अर्पिता के साथ रिश्ते की शुरुआत हुई थी। मैं सलमान भाई से डर गया था और जाकर उन्हें और पूरी फैमिली को इस बारे में बता दिया था। मैं चाहता था कि वह किसी और से इस रिश्ते के बारे में जानने से पहले मुझसे ही जान लें। उन्होंने आगे कहा- सलमान भाई काफी दयालु इंसान है। हालांकि वह इस बारे में सुनकर थोड़ा हैरान थे, लेकिन वो लोगों और रिश्तों का सम्मान करते हैं।

अर्पिता ने किया था ब्रेकअप
अर्जुन कपूर ने बताया- अर्पिता ने ही ब्रेकअप करने का फैसला लिया था। उन्होंने कहा- मैं 140 किलो का था। फिल्म 'सलाम-ए-इश्क' में निखिल आडवाणी को असिस्ट कर रहा था। लाइफ में एक गर्लफ्रेंड थी। हम जमकर पार्टी करते थे और मैं ये सोचता था कि मेरी लाइफ सही डायरेक्शन में जा रही है। मुझे लगता था कि जल्द ही मैं अपनी मूवी को डायरेक्ट करूंगा, लेकिन जब अर्पिता ने मुझसे ब्रेकअप किया तो अचानक मैं अपने भविष्य को लेकर परेशान हो गया। मुझे कई तरह की चिंताएं सताने लगीं।

बड़े भाई की तरह थे सलमान खान
आपको बता दें कि अर्पिता खान के साथ ब्रेकअप होने के बाद भी अर्जुन कपूर और सलमान खान एक साथ नजर आते थे। अर्जुन कपूर ने खुद कहा था- सलमान खान मेरे दोस्त थे। मेरे फादर-फिगर, बड़े भाई, उस समय सबकुछ। वो एक बड़े भाई की तरह मेरा ख्याल रखते थे। उन्होंने मुझे एहसास दिलाया कि जिंदगी में एक बड़े भाई का होना कितना जरूरी होता है।

मलाइका अरोड़ा के साथ चल रहा है रिलेशन
अभी की बात करें तो अर्जुन कपूर पिछले कई सालों से खुद से उम्र में कई साल बड़ी एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैं। आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा एकसमय सलमान खान की भाभी हुआ करती थीं। मलाइका अरोड़ा और सलमान खान के भाई अरबाज खान ने साल 1998 में शादी की थी। दोनों का एक बेटा भी है, लेकिन साल 2017 में दोनों का तलाक हो गया। अब अर्जुन कपूर और मलाइका रिलेशनशिप में हैं। कुछ दिनों पहले ही दोनों पेरिस में अपना क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications