अर्जुन कपूर की दुल्हन बनने वाली हैं मलाइका अरोड़ा? गर्लफ्रेंड की मां से मिलने पहुंचे एक्टर, वायरल हो रहा VIDEO
Malaika Arora Arjun Kapoor: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ी में से एक है। दोनों पिछले कुछ समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि अब खबर आ रही है कि दोनों इस रिश्ते को अब आगे बढ़ाना चाहते हैं।
अरबाज खान से तलाक होने के बाद मलाइका अरोड़ा की लाइफ में अर्जुन कपूर आए। साल 2021 में दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। तभी से चर्चा है कि आखिर दोनों कब शादी करेंगे। इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि कपूर खानदान में जल्द ही शादी की शहनाई बजने वाली है।

दरअसल, अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा के साथ उनकी मां जोएस पोलीकार्प से मिलने उनके घर पहुंचे। दोनों को एकसाथ उनकी बिल्डिंग के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान अर्जुन कपूर हमेशा की तरह कैजुअल लुक में नजर आए। उन्होंने ऑल ब्लैक लुक कैरी किया हुआ था। कपल को पता हो या नहीं लेकिन फैंस इस वीडियो के सामने आने के बाद उनकी शादी को लेकर एक्साइटेड हो गए।
सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर को मलाइका की मां के घर स्पॉट करने के बाद से कपल की शादी के कयास लगाए जा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'लगता है दोनों शादी करने वाले हैं।' एक ने लिखा, 'अर्जुन अपनी होने वाली सास से हाथ मांगने गए हैं।' एक यूजर ने लिखा, 'अब तो तुम दोनों शादी कर ही लो।' अन्य यूजर ने लिखा, 'लगता है जल्द ही शहनाई बजने वाली है।' बता दें कि अर्जुन कपूर के अलावा मलाइका की मॉम के घर उनकी छोटी बहन और एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा भी स्पॉट हुई।
बता दें कि, बीते कुछ समय से मलाइका और अर्जुन की शादी की चर्चा हो रही है। हालांकि दोनों ने हर बार इस मामले में चुप्पी साधी हुई थी। हाल ही में अर्जुन कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वह इस मामले में जल्दबाजी नहीं करना चाहते हैं। खैर इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस इंतजार कर रहे हैं कि दोनों कब गुड न्यूज देंगे।












Click it and Unblock the Notifications