करवा चौथ पर Arjun Bijlani ने पत्नी नेहा स्वामी को दिया ऐसा सरप्राइज, गिफ्ट की लाखों की चीज, खुशी से झूम उठी वो

Arjun Bijlani: टीवी इंडस्ट्री के मशहूर कपल अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी एक बार फिर अपनी खूबसूरत बॉन्डिंग को लेकर चर्चा में हैं। करवा चौथ के खास मौके पर अर्जुन ने अपनी पत्नी के लिए ऐसा सरप्राइज प्लान किया, जिसे देखकर नेहा की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। एक्टर ने उन्हें सफेद रंग की महिंद्रा थार रॉक्स गिफ्ट की। इस खास पल का वीडियो अर्जुन ने सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसमें नेहा नई कार देखकर बेहद खुश नजर आ रही हैं। खास बात यह है कि हाल ही में नेहा का जन्मदिन भी था। ऐसे में पति से मिला यह तोहफा उनके लिए दोहरी खुशी लेकर आया।

अर्जुन बिजलानी के गिफ्ट की क्यों हो रही चर्चा?
अर्जुन बिजलानी ने अपनी पत्नी के लिए एक प्यार भरा मैसेज भी लिखा। करवा चौथ की बधाई देने के साथ उन्होंने नेहा को जन्मदिन की देर से शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर इस कपल का वीडियो तेजी से चर्चा में है और फैंस अर्जुन के इस अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Arjun Bijlani

करवा चौथ पर अर्जुन ने ऐसे दिया पत्नी को सरप्राइज

-अर्जुन बिजलानी ने इस बार करवा चौथ को नेहा स्वामी के लिए यादगार बनाने की पूरी कोशिश की। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में अर्जुन पहले नेहा की आंखों पर पट्टी बांधते हैं और फिर उन्हें उनकी नई सफेद थार रॉक्स के सामने लेकर जाते हैं। जैसे ही नेहा की आंखों से पट्टी हटती है और उन्हें कार दिखाई देती है, उनके चेहरे पर खुशी साफ नजर आती है। इसके बाद दोनों एक-दूसरे को गले लगाते हैं।

-वीडियो में नेहा नई कार की ड्राइव का आनंद लेती हुई भी दिखाई देती हैं। इस खास मौके पर अर्जुन की मां शक्ति बिजलानी भी मौजूद थीं। उन्होंने नई गाड़ी की पूजा की। परिवार के साथ बिताए गए इन पलों ने इस सरप्राइज को और भी खास बना दिया।

पत्नी के लिए अर्जुन बिजलानी ने लिखा प्यार भरा नोट

-नई कार देने के साथ अर्जुन बिजलानी ने नेहा के लिए सोशल मीडिया पर एक खास मैसेज भी शेयर किया। उन्होंने लिखा- हैप्पी करवा चौथ बेबी, उस महिला के लिए एक छोटा सा सरप्राइज, जो हर दिन को खास बना देती है। तुम जिंदगी की सारी खुशियां, सारा प्यार और हर खूबसूरत चीज पाने की हकदार हो। और हां, जन्मदिन की भी बहुत-बहुत बधाई, माय लव।

-अर्जुन के इस मैसेज से साफ जाहिर हुआ कि वह अपनी पत्नी को खास महसूस कराने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते। नेहा का जन्मदिन हाल ही में बीता है इसलिए करवा चौथ पर मिला ये गिफ्ट उनके लिए और भी यादगार बन गया।

फैंस ने की अर्जुन की तारीफ, नेहा की सास के साथ बॉन्डिंग भी आई पसंद

-अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी का वीडियो सामने आने के बाद फैंस ने कमेंट सेक्शन में दोनों पर खूब प्यार बरसाया है। एक यूजर ने नेहा को खुशकिस्मत बताते हुए लिखा कि उन्हें अर्जुन जैसे प्यार करने वाले पति मिले हैं। वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि दूसरे पतियों को भी अर्जुन से सीखना चाहिए कि अपनी पत्नी को खुश करने के लिए किस तरह प्रयास किए जा सकते हैं।

-कुछ लोगों का ध्यान नेहा और उनकी सास शक्ति बिजलानी की बॉन्डिंग ने भी खींचा। एक यूजर ने नई कार में शक्ति बिजलानी के साथ नेहा के पल को बेहद प्यारा बताया। कुल मिलाकर, फैंस को कपल का रोमांटिक अंदाज ही नहीं बल्कि परिवार के बीच नजर आया अपनापन भी खूब पसंद आया।

टी-शर्ट विवाद के बाद फिर चर्चा में आया कपल

-करवा चौथ से कुछ दिन पहले ही अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी एक विवाद को लेकर सुर्खियों में आए थे। दरअसल नेहा की एक टी-शर्ट की तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई थी, जिस पर उर्दू में मोहम्मद से जुड़े शब्द लिखे होने की बात कही गई। इसके बाद कुछ लोगों ने धार्मिक भावनाएं आहत होने की आशंका जताते हुए आपत्ति दर्ज कराई थी।

-विवाद बढ़ने पर अर्जुन और नेहा ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी सफाई दी थी। कपल ने बताया था कि उन्हें टी-शर्ट पर लिखे शब्दों के अर्थ और उनके धार्मिक महत्व की जानकारी नहीं थी। उनके मुताबिक, बैंकॉक के एक मॉल में एक प्रशंसक ने उन्हें यह टी-शर्ट गिफ्ट में दी थी। दोनों ने स्पष्ट किया कि किसी धर्म या समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का उनका कोई इरादा नहीं था। उन्होंने अनजाने में हुई इस घटना के लिए माफी भी मांगी थी।

-इसके साथ ही कपल ने नेहा को निशाना बनाकर की जा रही ऑनलाइन ट्रोलिंग और धमकियों पर भी नाराजगी जाहिर की थी। अब करवा चौथ पर अर्जुन के इस खास सरप्राइज ने दोनों को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+