सलमान खान के घर से निकलते दिखे अरिजीत सिंह, क्या खत्म हुआ दोनों का झगड़ा या फिर कुछ और है मामला
Salman Khan and Arijit Singh: बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान और इंडस्ट्री के फेमस सिंगर अरिजीत सिंह के बीच काफी लंबे समय से विवाद चल रहा है। करीब 9 साल पहले कुछ ऐसा हुआ था जिसके बाद से सलमान खान ने अरिजीत सिंह को अपनी किसी भी फिल्म में कोई गाना नहीं गाने दिया था। अब इतने लंबे समय बाद गत 4 अक्टूबर 2023 की रात को अरिजीत सिंह की कार सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट से बाहर निकलती देखी गई। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद लोग जानना चाहते हैं कि क्या दोनों के बीच विवाद खत्म हो गया है या फिर कुछ और ही मामला है।
सलमान खान के घर के बाहर दिखी अरिजीत सिंह की कार
आपको बता दें कि सलमान खान के किसी फैन ने ट्विटर (एक्स) पर इस वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए उस फैन ने लिखा है- अरिजीत सिंह बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के घर के बाहर दिखे आज, क्या हो रहा है? लोगों को उम्मीद है कि हो सकता है कि दोनों साथ काम करने वाले हैं। कुछ फैन का कहना है कि कहीं अरिजीत सिंह भाईजान की अपकमिंग फिल्म 'टाइगर 3' में कोई गाना तो नहीं गा रहे हैं। या फिर सलमान खान की किसी दूसरी फिल्म के प्लेबैक सिंगिंग के लिए अरिजीत सिंह को चुना गया हो।

क्या हुआ था सलमान खान और अरिजीत सिंह के बीच
आपको बता दें कि सलमान खान और अरिजीत सिंह का ये विवाद साल 2014 में एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान शुरू हुआ था। सलमान खान उस शो को होस्ट कर रहे थे। सलमान खान ने अवॉर्ड के लिए अरिजीत सिंह के नाम की घोषणा की और कहा- तू है विनर। इसके बाद कैजुअली ड्रेस में सामने खड़े सिंगर ने जवाब देते हुए कहा- आप ने तो सुला दिया था। सलमान खान को ये बात बिल्कुल अच्छी नहीं लगी थी। स्टेज पर ही उनका एक्सप्रेशन देखने लायक था।
अरिजीत सिंह ने सलमान खान से मांगी थी माफी
इस घटना के ठीक बाद सलमान खान ने अपनी तीन फिल्मों 'बजरंगी भाईजान', 'किक' और 'सुल्तान' के सारे गाने अरिजीत सिंह की जगह किसी और को गाने के लिए दे दिए थे। हालांकि साल 2016 में अरिजीत सिंह ने सलमान खान से पब्लिकली माफी भी मांगी थी। अरिजीत ने माफी मांगते हुए फिल्म 'सुल्तान' का गाना उन्हें गाने देने की रिक्वेस्ट की थी। अरिजीत ने कहा था कि उन्होंने सलमान खान से टेक्स्ट और ईमेल के जरिए कई बार माफी मांगने की कोशिश की लेकिन भाईजान ने उन्हें कोई जवाब नहीं दिया था।












Click it and Unblock the Notifications