क्या होती है प्लेबैक सिंगिंग? जिससे अरिजीत सिंह ने लिया संन्यास; अब वो आगे क्या करेंगे? आसान भाषा में समझिए
Arijit Singh Playback Singing Retirement: अरिजीत सिंह ने अपने प्लेबैक सिंगिंग करियर से ब्रेक ले लिया है। इसकी जानकारी उन्होंने 27 जनवरी के रात सोशल मीडिया अकाउंट में पोस्ट शेयर कर दी। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा- इतने सालों से मुझे आप सुन रहे हैं, इतना प्यार देने के लिए आप सभी का दिल से शुक्रिया। मुझे यह अनाउंसमेंट करते हुए खुशी हो रही है कि अब मैं मैं प्लेबैक सिंगिंग के तौर पर कोई नया प्रोजेक्ट या असाइनमेंट नहीं लूंगा। मैं इस चैप्टर को खत्म कर रहा हूं। मेरा ये सफर अच्छा रहा है। ईश्वर ने मुझ पर बहुत कृपा की है। मैं अच्छे संगीत का दीवाना हूं और आगे चलकर एक छोटे कलाकार के रूप में और ज्यादा सीखूंगा। खुद पर ज्यादा फोकस करूंगा और इंडीपेंडेंट काम करूंगा। आपके सपोर्ट के लिए एक बार फिर धन्यवाद। मेरे पास अभी कुछ पुराने कमिटमेंट्स बाकी हैं, उन्हें मैं पूरा कर लूंगा। इसलिए इस साल आपको कुछ नए गाने सुनने को मिल सकते हैं। मैं यह साफ करना चाहता हूं कि मैं संगीत बनाना बंद नहीं कर रहा हूं।

अरिजीत ने पिछले 1 दशक में अपना मुरीद बना लिया है। अशिकी 2 के बाद शायद ही ऐसी कोई फिल्म रही हो, जिसमें अरिजीत सिंह की आवाज में एक भी गाना न हो। मिलेनियल से लेकर जेन जी ये उम्मीद भी नहीं करते हैं। क्योंकि ये दोनों ही जेनरेशन के लिए 'मुकेश' यानी दर्द भरे नगमों के फनकार रहे हैं। अरिजीत की ये भी खासियत रही है कि वो किसी भी जॉनर के गाने को गाएं, लेकिन वो अरिजीत का ही बन जाता था। ख़ैर कुछ लोगों के मन में ये प्रश्न हैं कि अब वो अरिजीत के नए गाने सुन पाएंगे या नहीं? इसका जवाब आसान भाषा में इस रिपोर्ट में आपको दे रहे हैं।
जैसा कि आरिजीत ने अपनी पोस्ट में कहा कि वो प्लेबैक सिंगिंग नहीं करेंगे। अब सवाल ये है कि आखिर प्लेबैक सिंगिंग क्या होती है? जिसका जवाब है- वह टेक्निक जिसमें सिंगर फिल्म, टेलीविजन या दूसरे मीडिया के लिए स्टूडियो में पहले से गाना रिकॉर्ड करता है। जिसे बाद में स्क्रीन पर एक्टर या एक्ट्रेस उन गानों पर सिर्फ लिप-सिंक (होंठ हिलाना) करते हैं। जबकि असली आवाज पर्दे के पीछे से सिंगर की होती है। यह भारतीय सिनेमा का एक अहम हिस्सा है। अरिजीत ने सिंगिंगि के इस फॉर्मेट से रिटायरमेंट लिया है।
इसका मतलब ये नहीं है कि वो फिल्मों में गाना नहीं गाएंगे। आजकल फिल्मों में कई बार सिंगर ही खुद गानों में अपीयर होते हैं और पूरा गाना परफॉर्म करते हैं। राजकुमार राव की फिल्म 'सिटीलाइट्स' के गाने 'मुस्काराने की वजह तुम हो' में अरिजीत भी ऐसा कर चुके हैं। इसके अलावा कई बार फिल्म में ऐसे गाने भी होते हैं, जो किसी हीरो-हीरोइन पर नहीं फिल्माए जाते। कयास ये लगाए जा रहे हैं कि अरिजीत ऐसे गाने भी गा सकते हैं।
अरिजीत ने इंडीपेंडेंट काम करने का जिक्र किया है। इसका मतलब भी आप समझ लीजिए। इंडीपेंडेंट म्यूजिक या सिंगर ऐसे स्वतंत्र कलाकारों होते हैं जो किसी प्रमुख रिकॉर्ड लेबल या म्यूजिक कंपनी के साथ काम नहीं कर रहे होते हैं। वे खुद ही अपना गाना कंपोज करते, गाते और डिस्ट्रीब्यूट करते हैं।
इसकी खासियत
- रचनात्मक स्वतंत्रता (Creative Freedom): इंडी कलाकार अपनी पसंद के अनुसार बिना किसी बाज़ार या लेबल के दबाव के अलग और ओरिजिनल म्यूजिक बना सकते हैं।
- स्वयं उत्पादन (Self-Produced): ये कलाकार अपने दम पर, खुद के फाइनेंस और रिसोर्सेज से गाना रिकॉर्ड और रिलीज करते हैं।
- डिजिटल मार्केटिंग (Digital Marketing): ये सोशल मीडिया और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स का उपयोग करके सीधे जनता तक पहुंचते हैं।
- इंडी-पॉप/इंडी-रॉक: अक्सर ये कलाकार पॉप, रॉक या फोक जैसी शैलियों में अपनी अनोखी धुनें बनाते हैं।
-
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Sudhir Chaudhary ने छोड़ा न्यूज रूम? पत्रकार का शॉकिंग फैसला, एकता कपूर संग हाथ मिलाकर अब करेंगे ऐसा काम -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 5: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 5 दिनों में रचा ऐसा इतिहास












Click it and Unblock the Notifications