Arijit Singh ने प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने का फैसला क्यों लिया? हुआ चौंकाने वाला खुलासा, सिंगर ने बताया पूरा सच

Arijit Singh Retirement Real Reason: बॉलीवुड से लेकर बंगाली फिल्मों के कई सदाबहार गानों से करोड़ों दिलों की धड़कन बने मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग को लेकर ऐसा ऐलान कर दिया है, जिसने म्यूज़िक इंडस्ट्री और फैंस को चौंका दिया है।

प्लेबैक सिंगिंग को लेकर अरिजीत सिंह का बड़ा फैसला
अरिजीत सिंह ने साफ कह दिया है कि वह अब प्लेबैक वोकलिस्ट के तौर पर नए असाइनमेंट स्वीकार नहीं करेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी स्पष्ट कर दिया है कि उनका म्यूजिक से रिश्ता खत्म नहीं हो रहा है। वह संगीत जगत में एक्टिव रहेंगे।

Arijit Singh Retirement

इंस्टाग्राम पोस्ट से किया रिटायरमेंट का ऐलान

-साल 2026 की शुरुआत में ही अरिजीत सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भावुक नोट शेयर करते हुए अपने इस फैसले की जानकारी दी है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा- नमस्ते, आप सभी को नए साल की शुभकामनाएं। इतने सालों तक मुझे सुनने और इतना प्यार देने के लिए दिल से धन्यवाद।

-अरिजीत सिंह ने आगे लिखा- मुझे ये बताते हुए खुशी हो रही है कि अब मैं प्लेबैक वोकलिस्ट के तौर पर कोई नया असाइनमेंट नहीं लूंगा। ये सफर वाकई शानदार रहा। इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर #ArijitSinghRetirement ट्रेंड करने लगा और फैंस भावुक हो उठे हैं।

अरिजीत सिंह ने खुद बताया प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने का सच

-रिटायरमेंट की घोषणा के बाद अरिजीत सिंह ने अपने प्राइवेट एक्स हैंडल पर कई पोस्ट्स के जरिए अपने फैसले के पीछे की सोच को साफ किया है। उन्होंने बताया है कि इसके पीछे कोई एक वजह नहीं है बल्कि कई कारण हैं।

-अरिजीत सिंह ने अपनी पोस्ट में लिखा है- मैं बहुत जल्दी किसी भी चीज से बोर हो जाता हूं। एक ही तरह के गानों में फंसे रहना मेरे लिए मुश्किल हो जाता है। मुझे जीने के लिए कुछ नया म्यूजिक चाहिए। अरिजीत सिंह ने आगे ये भी कहा है कि वह नई आवाजों को उभरते हुए देखने और उनसे प्रेरणा लेने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

'मैं फिर से शुरू करना चाहता हूं'

-फैंस को राहत देते हुए अरिजीत सिंह ने ये भरोसा दिलाया है कि म्यूजिक हमेशा उनका पैशन रहेगा। उन्होंने अपनी अगली क्रिएटिव दिशा के बारे में खुलासा करते हुए कहा- मैं इंडियन क्लासिकल म्यूजिक में वापस लौटना चाहता हूं।

-अरिजीत सिंह ने लिखा है- मैं फिर से म्यूजिक बनाना शुरू करना चाहता हूं। मैं फिर से शुरुआत करना चाहता हूं। अरिजीत सिंह ने ये भी कहा कि वह खुद को भविष्य में एक छोटे कलाकार की तरह सीखते हुए देखना चाहते हैं।

-अरिजीत सिंह ने ये भी साफ कर दिया कि वह अपने पहले से किए गए कमिटमेंट्स को पूरा करेंगे। उन्होंने पोस्ट में लिखा- मुझे अभी कुछ पुराने कमिटमेंट्स पूरे करने हैं, इसलिए इस साल कुछ रिलीज आ सकती हैं। बस इतना साफ कर दूं कि मैं म्यूजिक बनाना बंद नहीं कर रहा हूं।

Arijit Singh Journey: रियलिटी शो से सुपरस्टार तक

-अरिजीत सिंह ने अपने म्यूजिकल सफर की शुरुआत साल 2005 में आए सिंगिंग रिएलिटी शो 'फेम गुरुकुल' से की थी। बॉलीवुड में उनका डेब्यू साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म 'मर्डर 2' के गाने 'फिर मोहब्बत' से हुआ था लेकिन साल 2013 में रिलीज हुई मूवी 'आशिकी 2' के सुपरहिट गाने 'तुम ही हो' ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था।

-इसके बाद अरिजीत सिंह ने लोगों को एक के बाद एक यादगार गाने दिए, जिनमें 'छन्ना मेरेया', 'अगर तुम साथ हो', 'केसरिया', 'ऐ दिल है मुश्किल', 'तेरा यार हूं मैं', 'तुझे कितना चाहने लगे हम' शामिल हैं। हाल ही में फिल्म 'बॉर्डर 2' का गाने 'घर कब आओगे' में भी अरिजीत सिंह की आवाज शामिल है, जो श्रोताओं के दिलों को छू गई है।

नए म्यूजिकल सफर की होगी शुरुआत

भले ही अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बनाने का फैसला कर लिया हो लेकिन उनका म्यूजिकल सफर यहीं खत्म नहीं हो रहा है। नई सोच, नई दिशा और क्लासिकल म्यूजिक की ओर वापसी के साथ, अरिजीत सिंह एक बार फिर खुद को नए सिरे से गढ़ने के लिए तैयार हैं। फैंस को अब इंतजार है उस नए अरिजीत सिंह का, जो म्यूजिक की दुनिया में फिर से कुछ अलग और खास लेकर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+