मलाइका अरोड़ा के साथ कैसा है बेटे अरहान खान का रिश्ता, क्यों नहीं रहते अपनी मां के साथ, सबकुछ ठीक या फिर......

Malaika Arora and Arhaan Khan: बॉलीवुड एक्टर और फिल्ममेकर अरबाज खान ने गत 24 दिसंबर 2023 को अपनी गर्लफ्रेंड शुरा खान से शादी कर ली है। इस शादी समारोह पर खान परिवार के साथ साथ अरबाज खान के कुछ करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए थे। अरबाज खान ने 56 साल की उम्र में दूसरी शादी मेकअप आर्टिस्ट शुरा खान से की। दोनों की निकाह सेरेमनी अरबाज की बहन अर्पिता खान के घर पर आयोजित की गई थी।

नई मम्मी शुरा खान के साथ नाचे अरहान खान
सोशल मीडिया पर अरबाज खान की शादी की इनसाइड फोटोज और वीडियोज तेजी से वायरल हो रहे हैं। इसमें सभी परिवार वाले और बॉलीवुड सेलेब्स एकसाथ जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं। एक तरफ जहां सुपरस्टार सलमान खान अपनी नई भाभी शुरा खान के साथ ठुमके लगाते नजर आए वहीं अरबाज खान के बेटे अरहान ने भी अपनी नई मम्मी के साथ जमकर डांस किया।

Arhaan Khan

अमेरिका में पढ़ाई करते हैं अरहान खान
आपको बता दें कि अरहान खान अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बेटे है जो अपनी पापा की दूसरी शादी पर लाइमलाइट में छाए हुए थे। 21 वर्षीय अरहान खान अपनी हायर एजुकेशन अमेरिका से कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार अरहान अमेरिका में सिनेमा की पढ़ाई कर रहे हैं।

मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर का रिश्ता
अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा का साल 2017 में तलाक हो गया था। हालांकि दोनों अपने बेटे अरहान के लिए हमेशा एकसाथ नजर आते हैं। मलाइका और अरबाज बेटे के लिए फैमिली फंक्शन से लेकर कई इवेंट्स में भी शामिल होते हैं। मलाइका अरोड़ा पिछले काफी समय से बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं और ऐसे में बेटे अरहान अपने पिता अरबाज के साथ ही रहते हैं।

तलाक के बाद से पापा अरबाज के साथ रहते हैं अरहान
आपको बता दें कि अरहान खान, मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का तलाक होने के बाद से ही अपने पिता के साथ रहना ही पसंद करते हैं। अरहान अपनी पढ़ाई के चलते ज्यादातर समय अमेरिका में रहते हैं लेकिन जब वह भारत लौटते हैं तो पापा के साथ खान परिवार में ही रहते हैं। अब उनके परिवार में उनकी नई मम्मी शुरा खान भी शामिल हो गई हैं।

मलाइका अरोड़ा का नया रिश्ता बेटे अरहान को नहीं है पसंद
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अरहान खान को अपनी मम्मी मलाइका अरोड़ा और उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर का रिश्ता कुछ खास पसंद नहीं है और यही कारण है कि वह अपने पापा अरबाज खान के साथ ही रहना पसंद करते हैं। हालांकि अरहान अपनी मम्मी मलाइका से मिलते रहते हैं लेकिन अर्जुन कपूर के साथ उन्हें कभी नहीं देखा गया है।

मलाइका अरोड़ा ने बेटे के बारे में बताई थी ये बात
मलाइका अरोड़ा ने अपने और अर्जुन कपूर के रिलेशनशिप पर बेटे अरहान के रिएक्शन के बारे में बात करते हुए कहा था- मुझे लगता है कि स्थितियों को ईमानदारी से लेना चाहिए। आपके जो करीबी हैं उन्हें ये एहसास दिलाना चाहिए कि आपकी लाइफ में क्या चल रहा है। साथ ही उन्हें यह समझने के लिए समय देना चाहिए। हमने इस बारे में बात की थी और मुझे खुशी है कि अरहान ने कुछ नहीं कहा। हालांकि लोगों का मानना है कि अरहान भले ही कैमरे पर कोई रिएक्शन न देते हों लेकिन वह अपनी मम्मी की नए रिश्ते को कुछ खास पसंद नहीं करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+