Suhana Khan की डेब्यू फिल्म 'Archies' की पहली झलक देख Gauri Khan ने दिया ऐसा रिएक्शन

सुहाना खान की फिल्म 'द आर्चीज' का शनिवार की सुबह टीजर रिलीज हो गया है। मां गौरी खान ने सोशल मीडिया पर बेटी सुहाना खान को शुभकामनाएं दी हैं।

मुंबई, 14 अप्रैल: शाहरुख और गौरी खान की बेटी सुहाना खान की फिल्म 'द आर्चीज' का शनिवार की सुबह टीजर रिलीज हो गया है। सुहाना खान की इस सफलता को लेकर उन्हें लगातार शुभकामनाएं मिल रही हैं। वहीं उनकी मां गौरी खान की खुशी से फूले नहीं समा रही हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म के टीजर को शेयर कर अपनी बेटी सुहाना खान को बधाई दी है।

Recommended Video

    The Archies First Look: Agastya Nanda-Suhana की डेब्यू फिल्म की पहली Video आई सामने |वनइंडिया हिंदी
    गौरी खान ने बेटी की फिल्म का वीडियो किया शेयर

    गौरी खान ने बेटी की फिल्म का वीडियो किया शेयर

    बॉलीवुड के किंग शाहरूख खान की लाडली बेटी सुहाना खान ने आखिरकार एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा है। बता दें कि, सुहाना खान की पहली फिल्म द आर्चीज का फस्ट लुक पोस्टर रिलीज हो चुका है। टीजर रिलीज होने के बाद से लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अपनी बेटी की इस सफलता पर उनकी मां गौरी खान ने बेटी की पहली फिल्म का वीडियो शेयर कर सुहाना को शुभकामनाएं दी हैँ।

    ‘सुहाना आपने कर दिखाया'

    सुहाना खान की पहली फिल्म की झलक देख गौरी खान की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। उन्होंने ट्विटर पर बेटी की फिल्म के टीजर को शेयर करते हुए ‘बहुत-बहुत बधाई.......सभी अद्भुत बच्चों और आर्चीज की टीम को शभकामनाएं और इस जर्नी में उनका मार्गदर्शन करने के लिए जोया अख्तर से बेहतर कौन हो सकता है।' ‘सुहाना आपने कर दिखाया।' सुहाना ने अपनी मां गौरी के इस पोस्ट पर कमेंट कर लिखा कि, "आई लव यू।"

    अमिताभ ने दी प्रतिक्रिया

    अमिताभ बच्चन ने भी अपने ट्वीटर के जरिए सुहाना खान को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट कर वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा कि, 'एक और 'सन'राइज... मेरा ग्रैंड'सन'... अगस्त्य को ढेर सारा आशीर्वाद... लव यू।' इसके साथ ही सुहाना खान को कई बॉलीवुड सेलेब्स ने शुभकामनाएं दी हैं।

    कब रिलीज होगी ये फिल्म?

    कब रिलीज होगी ये फिल्म?

    मिली जानकारी के मुताबिक, जोया अख्तर के निर्देश में बनी इस फिल्म में उनके साथ अगस्त्य नंदा, खुशी कपूर सहित और भी स्टार किड्स हैं। बता दें कि, अपनी डेब्यू फिल्म को लेकर सुहाना खान काफी एक्साइटेड हैं। ये फिल्म अगले साल, 2023 में रिलीज होगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+